Aadhaar Card-PAN Linking | Aadhaar Card Pan Link करने की आ गई अंतिम तिथि नजदीक

Sarkari Yojana

comment No Comments

By Dheeraj Tiwari

Aadhaar Card-PAN Linking: दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता है! कि साल खत्म होने में अब सिर्फ 6 दिन बचे है! और इसी के साथ एक बहुत जरूरी वित्तीय काम की आखिरी तारीख भी नजदीक आ गई है! यह काम है पैन कार्ड को आधार से लिंक करना!

Aadhaar Card-PAN Linking

अगर आपने अभी तक पैन और आधार को लिंक नहीं किया है! तो आपको तुरंत यह काम कर लेना चाहिए! क्योंकि 31 दिसंबर 2025 के बाद आपका पैन कार्ड निष्क्रिय यानी बेकार हो सकता है! और इसका असर आपकी जेब पर और रोजमर्रा के वित्तीय कामों पर पड़ेगा! आयकर विभाग ने साफ कर दिया है! कि पैन और आधार को लिंक करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 है!

लिंक नहीं कराया तो देना होगा 1000 रूपये जुर्माना

जो लोग इस तारीख तक लिंक नहीं करेंगे उन्हें ₹1000 का जुर्माना देना होगा! यह जुर्माना लेट फीस के रूप में लिया जाएगा! क्योंकि पहले दी गई समय सीमा पहले ही खत्म हो चुकी हो! लेकिन असली परेशानी सिर्फ जुर्माना नहीं बल्कि पैन कार्ड का इनऑपरेटिव हो जाना है!

तय तारीख के बाद पैन कार्ड हो जाएगा निष्क्रिय

अगर पैन कार्ड निष्क्रिय हो गया तो आप कई जरूरी काम नहीं कर पाएंगे! आयकर विभाग की अधिसूचना के अनुसार तय तारीख के बाद बिना लिंक वाले पैन कार्ड को सिस्टम में निष्क्रिय मान लिया जाएगा! इसका मतलब है कि जहां-जहां पैन कार्ड जरूरी होता है, वहां आप इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे!

बैंकिंग, निवेश और बड़े ट्रांजैक्शन पर लगेगी रोक

जिन लोगों को 1 अक्टूबर 2025 के बाद नया पैन मिला है! उनके लिए भी 31 दिसंबर तक आधार से लिंक करना जरूरी है! निष्क्रिय पैन का सबसे बड़ा असर बैंकिंग और निवेश पर पड़ेगा! आप नया बैंक खाता नहीं खोल पाएंगे!

शेयर बाजार, म्यूच्यूल फंड और दूसरी निवेश योजनाओं में पैसा लगाना भी मुश्किल हो जाएगा! बैंक में ₹50,000 से ज्यादा नगद जमा करने पर रोक लग सकती है! और ₹10,000 के ऊपर के कई ट्रांजैक्शन में दिक्कत आएगी! डेबिट और क्रेडिट कार्ड बनवाने या रिन्यू करवाने में भी परेशानी होगी! टैक्स भरने वालों के लिए यह स्थिति और ज्यादा गंभीर है!

आप आयकर रिटर्न दाखिल नहीं कर पाएंगे और अगर कोई टैक्स रिफंड अटका है! तो वह भी नहीं मिलेगा! इसके अलावा टीडीएस और टीसीएस ज्यादा दर से कट सकता है! जिससे आपका नुकसान बढ़ जाएगा! इसीलिए बेहतर यही है! कि आखिरी तारीख का इंतजार ना करें! और आज ही ₹1000 की फीस भरकर पैन और आधार को लिंक करवा लें! ताकि भविष्य में किसी बड़े परेशानी से बचा जा सके!

यह भी देखें: https://vlesociety.com/gharouni-law-uttar-pradesh/

Leave a Comment