Adhaar Card New Update: आधार कार्ड को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है! अब आधार में बदलाव की तैयारी है! आधार कार्ड में कई चीजें होती हैं। जैसे कि आधार कार्ड में नाम, एड्रेस, जन्मतिथि, पिता और पति का नाम!
पर क्या आप जानते हैं कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी कि यूआईडीएआई इस फॉर्मेट को बदलने की तैयारी में है! जी हां, आपके आधार कार्ड में अब कई चीजें हटाने पर विचार चल रहा है!
Adhaar Card New Update
आपके आधार में सिर्फ क्यूआर कोड और नाम हो सकता है! तो चलिए अपनी इस आर्टिकल में आपको बताने वाले है! कि कैसा हो सकता है आपका नया आधार कार्ड! आधार कार्ड की जरूरत हमें कई कामों में पड़ती रहती है! सरकारी काम हो या फिर गैर सरकारी काम हो, लगभग हर एक काम के लिए हमें यह डॉक्यूमेंट चाहिए होता है!
दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी कि यूआईडीएआई आपके आधार कार्ड को नए सिरे से डिजाइन करने पर विचार कर रहा है!
जानें क्या आपका आधार कार्ड बदल जाएगा
आपके आधार कार्ड से एड्रेस, जन्मतिथि जैसी चीजें अब हट सकती हैं! नए आधार कार्ड में कार्ड धारक का नाम और एक क्यूआर कोड हो सकता है! आप नाम प्रिंट करा सकेंगे लेकिन आधार नंबर नहीं दिखेगा। ऐसे में आधार कार्ड में आधार नंबर, पता, पिता और पति का नाम और बाकी बायोमेट्रिक जानकारी नहीं होगी!
यूआईडीएआई के सीईओ भुवनेश कुमार ने एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आधार कार्ड की कॉपी से होने वाले गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए ऐसे नियम बनाए जा रहे हैं! जैसा कि मौजूदा समय में आधार कार्ड में आधार नंबर से लेकर नाम और एड्रेस जैसी कई जानकारियां होती हैं!
ऐसे में जब आप किसी को अपना आधार कार्ड दिखाते हैं या आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करवाते हैं! तो उन पर सभी जानकारी चली जाती है! पर नए आधार कार्ड में ऐसा नहीं होगा! क्योंकि फोटोकॉपी जमा करने पर भी किसी व्यक्ति, संस्था, कार्यालय या कंपनियों के पास आपकी कोई भी जानकारी नहीं जाएगी! यूआईडीएआई इस नए नियम को अगले महीने यानी कि दिसंबर 2025 में लागू कर सकता है! जिसकी योजना अभी बनाई जा रही है!
आधार का एक नया ऐप लॉन्च होगा
इसके लिए आधार का एक नया ऐप लॉन्च होगा। जहां पर आप किसी को भी डिजिटली फोटोकॉपी शेयर कर पाएंगे! आप किसे आधार की पूरी जानकारी देना चाहते हैं! या सिर्फ कुछ जानकारी देना चाहते हैं! इसका पूरा कंट्रोल अब आपके पास रहेगा! इस कदम का उद्देश्य लोगों के डाटा का दुरुपयोग रोकने और वर्तमान आधार कानून के उल्लंघन में ऑफलाइन सत्यापन प्रथाओं को खत्म करना है!
बात करें नए आधार ऐप की तो यूआईडीएआई ने आधार सर्विज को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए नया आधार ऐप जारी किया है! इस नए ऐप में बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक का फीचर पहले से ज्यादा तेज और सरल कर दिया गया है! इस फीचर की मदद से आधार धारक अब सिर्फ एक क्लिक में अपने बायोमेट्रिक डाटा जैसे कि फिंगरप्रिंट और आयरिस को लॉक कर सकते हैं! जिससे कोई भी बिना अनुमति यानी कि बिना आपकी परमिशन के उसका गलत उपयोग नहीं कर सकेगा!
नई ऐप की सबसे खास बात
नई ऐप की सबसे खास बात है कि इसमें बायोमेट्रिक लॉक या अनलॉक करने के लिए किसी भी तरह के डिजिटल ओटीपी फॉर्म या फिर जटिल प्रक्रिया की जरूरत अब आपको नहीं पड़ती है!
यूज़र्स को बस ऐप खोलकर बायोमेट्रिक लॉक अनलॉक पर टैप करना होगा और प्रक्रिया अपने आप पूरी हो जाएगी! यह फीचर फोन से भी कभी भी और कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है! जिससे आधार सुरक्षा पर यूजर का अब पूरा कंट्रोल रहता है!
यह भी देखें: https://vlesociety.com/pm-kisan-samman-nidhi-21th-installment-update/