Bihar Election Phase 1 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 64% से अधिक मतदान दर्ज किया गया है! जो पिछले चुनाव की तुलना में 8% अधिक है! फाइनल फिगर आने के बाद ये फासला और भी बढ़ सकता है!
Bihar Election Phase 1 Voting
आपको बता दें! कि Bihar Election 2025 Voting Percentage चुनाव आयोग के अनुसार 18 जिलों की 121 सीटों पर करीब 64.7% वोटिंग हुई है! ऐसे में बड़ा सवाल है कि पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में मतदान प्रतिशत में इस वृद्धि का क्या संकेत है? क्या सत्तारूढ़ गठबंधन की वापसी हो रही है?
क्या आम आवाम ने सत्तारूढ़ गठबंधन को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया है? या आम लोगों में वर्तमान सरकार के प्रति नाराजगी है! कि मतदाताओं ने सत्तारूढ़ गठबंधन को उखाड़ फेंकने के लिए सरकार के विरोध में वोट किया है!
बिहार चुनाव में बंपर वोटिंग तेजस्वी हुए खुश
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा आज पहले चरण का मतदान खत्म हुआ! बंपर वोटिंग हुई है। मैं कह सकता हूं कि लोगों ने महागठबंधन के जीत पर मुर लगाने का काम किया है! महागठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं! हमारा यह जुनून, यह जज्बा, यह हौसला 11 तारीख को भी दिखना चाहिए। चलिए मिलकर नया बिहार बनाते हैं! इस पूरे मामले को लेकर के आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है!
समस्त बिहार वासियों को तेजस्वी ने कहा धन्यवाद
कि समस्त बिहार वासियों को तेजस्वी का नमस्कार! आप सब लोगों को दिल से हम धन्यवाद देना चाहते हैं! कि आज पहले चरण का मतदान जो है खत्म हुआ! बंपर वोटिंग आप लोगों ने किया है! और आज मैं कह सकता हूं कि आप लोगों ने महागठबंधन के जीत पर जो है मोहर लगाने का काम किया है! सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के महागठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को और बिहार की जनता मालिकों को हम धन्यवाद देना चाहते हैं!
ये जुनून ये जज्बा ये हौसला जो है 11 तारीख को भी दिखना चाहिए और चलिए मिलकर के नया बिहार बनाते हैं! बेरोजगारी को खत्म करते हैं! पढ़ाई दवाई कमाई सच्चाई और सुनवाई वाली करवाई वाली सरकार बनाते हैं! आप सब लोगों को सभी राष्ट्रीय जनता दल कांग्रेस वीआईपी पार्टी आई.पी गुप्ता जी की पार्टी तीनों लेफ्ट पार्टियों के नेताओं को कार्यकर्ताओं को तेजस्वी धन्यवाद देता है!
Bihar Election 2025
और खासतौर पे बढ़ चढ़ कर के जो मतदाता हमारे मालिक हैं! चाहे किसी भी धर्म के हो, किसी भी जात के हो, हर वर्ग के हो, सब लोगों ने महागठबंधन के पक्ष में वोट दिया है! इसके लिए आप सब लोगों को तेजस्वी धन्यवाद करता है! और हम नए सोच के हैं! तेजस्वी सबको साथ ले करके चलेगा। बिहार को नंबर वन बनाने का काम करेगा! यह मेरा प्रण है। बहुत-बहुत धन्यवाद। जय हिंद जय बिहार!
Bihar Election 2025 Voter turnout
आमतौर पर मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी को सत्ता विरोधी लहर से जोड़कर देखा जाता है! यानी कि मतदाता मौजूदा सरकार को हटाना चाहते हैं। हालांकि कई बार इसके उलट भी नतीजे आए हैं! दूसरी तरफ यह भी तर्क दिए जा रहे हैं!
कि मतदान की सुविधा वोटर के हित में नजदीक मतदान केंद्र बनाने मजबूत कानून व्यवस्था और जागरूकता से भी वोटर टर्न आउट बढ़ता है! कुछ पार्टियों का तर्क है! कि हमेशा सरकार विरोधी भावना ही काम नहीं करती है! बल्कि कभी-कभी वोटर सरकार के काम से खुश होकर भी अधिक संख्या में मतदान करते हैं!
पहले चरण में 121 सीटों पर हुए चुनाव
पहले चरण में 121 सीटों पर हुए चुनाव में जिस प्रकार से वोट प्रतिशत बढ़ा है! उसका एक मुख्य कारण है! कि आधी आबादी का लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है! पिछले विधानसभा चुनाव में भी पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने जमकर वोटिंग की थी! और करीब 5% का अंतर था!
इस बार जिस प्रकार से दोनों गठबंधनों ने महिलाओं को टारगेट करते हुए लोक लुभावने वादे किए हैं! उसे वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी से जोड़कर देखा जा रहा है! नीतीश कुमार सरकार ने करीब 1 करोड़ 21 लाख महिलाओं के अकाउंट में डायरेक्ट कैश ट्रांसफर किए हैं! जिसका फायदा कहीं ना कहीं सत्तारूढ़ गठबंधन को मिल सकता है!
यह भी देखें: https://vlesociety.com/maiya-samman-yojna-me-avedan-kaise-kare/