Bihar Free Bijli News: बिहार में जब नीतीश सरकार ने 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की तो लोगों के चेहरे खिल गए! और इस घोषणा के बाद से ही बिजली कनेक्शन लेने वालों की होड़ भी लग गई!
Bihar Free Bijli News
बड़ी संख्या में उपभोक्ता यह सोचकर नया कनेक्शन लेने के लिए आवेदन करने लगे कि अगर एक ही घर में दो, तीन या चार कनेक्शन हो जाए! तो उन्हें 125 यूनिट के हिसाब से ज्यादा फ्री बिजली मिलेगी! यानी कि जैसे ही फ्री का सामान देखा तो लोगों का दिमाग दौड़ने लगा!
और वह एक नहीं दो नहीं बल्कि चार-चार कनेक्शन लेने के लिए अड़ गए और सोचने लगे कि अब तो सरकार ही बिल भरेगी! और हमारा पैसा बचेगा! इसी सोच के तहत कई लोग अलग-अलग परिवार के सदस्यों के नाम पर ही एक मकान के लिए नए कनेक्शन का आवेदन दे रहे हैं! पहले स्थिति इसके उलट थी!
लोगों को फ्री बिजली पर जोरदार झटका
लोग नया कनेक्शन लेने से बचते थे! क्योंकि जितनी बिजली खपत होती थी, उतना बिल तो देना ही पड़ता था! साथ ही मीटर की संख्या बढ़ने पर फिक्स चार्ज भी बढ़ जाता था। इसलिए ज्यादातर घरों में एक ही कनेक्शन रखा जाता था!
लेकिन जैसे ही सरकार ने फ्री बिजली की घोषणा की तो कनेक्शन लिखने वालों की होड़ लग गई! इसका नतीजा यह हुआ कि विद्युत विभाग के पास सैकड़ों आवेदन पेंडिंग हो गए!
फ्री बिजली योजना बड़ी खबर
एक तरफ आवेदक रोज विभाग के चक्कर लगाकर शिकायत कर रहे हैं! कि कई महीनों से आवेदन के बावजूद कनेक्शन नहीं मिल रहा तो दूसरी तरफ विभागीय अधिकारी जांच में व्यस्त है! जांच के दौरान यह सामने आया कि कई आवेदनों में एक ही मकान के कई कनेक्शन की मांग की जा रही है!
इसी को देखते हुए बिजली विभाग अब सख्त रुख अख्तियार कर रहा है! बिजली विभाग ने साफ तौर पर कह दिया है कि एक मकान में केवल एक ही कनेक्शन दिया जाएगा! अगर किसी परिवार को अलग कनेक्शन चाहिए तो उन्हें कोर्ट से जारी भूमि या घर के बंटवारे का रजिस्टर्ड दस्तावेज जमा करना होगा!
फ्री बिजली योजना को लेकर सरकार का नियम
स्पष्ट रूप से कह दिया गया है कि अगर एक ही मकान में चार भाई भी रहते हैं! तब भी एक ही कनेक्शन का प्रावधान होगा! अलग-अलग मकान की स्थिति में ही अलग कनेक्शन मिल पाएगा! विभागीय अधिकारियों का कहना है वैध दस्तावेज, आधार कार्ड, फोटो और बंटवारे के कागजात देने पर कनेक्शन देने में कोई परेशानी नहीं है! लेकिन सिर्फ बिल बचाने के मकसद से ही एक मकान में कई कनेक्शन लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी!
गलत या भ्रामक आवेदन मिलने पर उन्हें मजबूरन रिजेक्ट किया जा रहा है! यानी बिहार में ऐसा मामला सामने आया है कि जैसे ही मुफ्त की बिजली मिली तो लोगों ने अपना दिमाग दौड़ाना शुरू कर दिया! लेकिन जब बिजली विभाग ने अपना एक्शन शुरू करा तो उन्हें 440 वोट का जोरदार झटका लगाया! बिजली विभाग ने साफ कह दिया कि एक घर मतलब एक ही कनेक्शन! अगर दो कनेक्शन चाहिए तो प्रॉपर्टी के पेपर लेकर आइए! अब बिजली विभाग के इस आदेश के बाद लोगों की हवाइयां उड़ी हुई है!
यह भी देखें: https://vlesociety.com/bihar-free-battery-tricycle-yojana-2025/