Bihar Gyandeep Portal Registration 2026 | RTE Gyandeep Portal Student Registration 2026 Start

CSC New Update, Sarkari Yojana

comment No Comments

By Pratiksha Yadav

Bihar Gyandeep Portal Registration 2026 : आपको सभी को बता दें की बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की और से शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, (RTE Act ) की धारा 12 (1)c के तहत प्रसवीकृत प्राप्त प्राइवेट स्कूल में 25 % सीटो पर फ्री में आवेदन शुरू कर दिए गए है ! जिसमे की सभी उम्मीदवार 2 जनवरी 2026 से लेकर 31 जनवरी तक ऑनलाइन कर पायेगे यदि आप भी बिहार के निवासी है और इसमें अपना आवेदन करना चाहते है तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इससे जुडी पूरी जानकारी देने वाले है की कौन से दस्तावेज लगेगे और कैसे आवेदन करना है और क्या योग्यता होनी चाहिए !

बिहार ज्ञानदीप पोर्टल रजिस्ट्रेशन पोर्टल

बिहार सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत की है ! सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने के उद्देश्य से ज्ञानदीप पोर्टल लांच किया गया है ! इस पोर्टल के जरिए, कमजोर वर्ग (EWS) और अलाभकारी समूह (DG) से जुड़े बच्चों को मुफ्त शिक्षा का अवसर प्रदान किया जा रहा है ! इस योजना के अंतर्गत, सरकार निजी विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी ! अगर आप भी सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं और बेहतर शिक्षा के लिए निजी स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें !

Bihar ज्ञानदीप पोर्टल के लाभ

  • सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को निजी स्कूलों में दाखिला मिल सकेगा !
  • प्राइवेट स्कूल की फीस और अन्य खर्च सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे !
  • रजिस्ट्रेशन और आवंटन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है !
  • कमजोर वर्ग और अलाभकारी समूह के बच्चों को शिक्षा का समान अवसर मिलेगा !

बिहार ज्ञानदीप पोर्टल पर आवेदन के लिए पात्रता 2026

अलाभकारी समूह

  • अनुसूचित जाति !
  • पिछड़ा वर्ग (OBC)
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)
  • ट्रांसजेंडर (Transgender सहित)
  • अल्पसंख्यक समुदाय !

कमजोर वर्ग

  • सभी जाति और समुदाय के बच्चे पात्र हैं !
  • आय सीमा: माता-पिता / वैधानिक अभिभावक की वार्षिक आय ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) से कम होनी चाहिए !

आयु सीमा

  • बच्चे की आयु 01 अप्रैल 2026 तक न्यूनतम 6 वर्ष होनी चाहिए
  • पात्र जन्म तिथि: 02 अप्रैल 2018 से 01 अप्रैल 2020 के बीच

बिहार ज्ञानदीप पोर्टल में आवेदन के लिए दस्तावेज

  • जन्म प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • निवास प्रमाण पत्र।
  • माता-पिता या अभिभावक का आधार कार्ड।
  • मोबाइल नंबर।
  • बच्चे की पासपोर्ट साइज़ रंगीन फोटो।

Bihar Gyandeep Portal Registration 2026

  • सबसे पहले आपको माता-पिता अभिभावक को अपने मोबाइल नंबर के साथ ऑफिसियल वेबसाइट के पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना है !
  • अब आपको पंजीकरण करने के बाद उन्हें SMS के माध्यम User ID भेजी जाएगी !
  • इसके बाद में आपको यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से पोर्टल में लॉगिन कर लेना होगा !
  • अब लॉग इन करने के बाद में आपको एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यान से भरना है !
  • इसके बाद में आपसे मांगी जाने वाली सभी जानकारी को भरने के बाद दस्तावेज स्कैन करने के बाद में अपलोड कर देना है !
  • यह सब करने के बाद में आपको इस फॉर्म को ध्यान से चेक करने के बाद में सबमिट कर देना है !
  • इसके बाद में एप्लीकेशन स्लिप को डाउनलोड करके उसका एक प्रिंटआउट निकाल लेना होगा !

यह भी पढ़े : Bihar vridha pension kyc kaise kare 2026 | Bihar e labharthi pension ekyc kaise kare 2026

Leave a Comment