Bihar jeevika samuh list me name kaise dekhe 2025 : दोस्तों जैसा की आप सभी जानते है की बिहार सरकार ने महिलाओ के आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए ऐसी कई सारी योजनाए शुरू की है ! उन्ही में से एक यह भी योजना है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना जिसके अंर्तगत बिहार जीविका स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओ को रोजगार शुरू करने के लिए 10,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है ! यह योजना महिलाओ के जीवन में नयी उर्जा और आत्मविश्वास लेकर आयी है ! तो अगर आपने भी जीविका समूह से जुड़ने के लिए आपने आवेदन किया है और आप यह जानना चाहते है की अभी तक आपका नाम लिस्ट में जुड़ा है ! नहीं तो आपको हम इस आर्टिकल के अंतर्गत इसकी पूरी जानकारी देने वाले है ताकि आप लोग बड़ी ही आसानी से लिस्ट में अपना नाम देख सके !
बिहार जीविका योजना क्या है Bihar Jeevika Yojana Kya hai ?
बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी जीविका योजना से जुड़े लाखों महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है ! नई अपडेट के अनुसार Bihar Jeevika New List 2025 जारी कर दी गई है ! और अब सभी लाभार्थी अपना नाम इसमें आसानी से देख सकते हैं ! जीविका योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है ! हर साल जीविका से जुड़ी Beneficiary List अपडेट की जाती है ताकि पात्र महिलाओं को समय पर लाभ मिल सके ! इसी कड़ी में इस वर्ष की नई सूची आधिकारिक पोर्टल पर जारी की गई है !
बिहार जीविका सदस्य बनने के लाभ
- पहले महिलाओ को 10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी !
- उन्हें रोजगार शुरू करने के लिए अतिरिक्त 2 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी !
- कम ब्याज पर लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी !
- उन्हें सरकारी योजनाओ का लाभ मिलता रहेगा !
- साथ ही प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेगे !
- नियमित बचत से आर्थिक सुरक्षा बढती रहेगी !
- समूह के माध्यम से सामाजिक स्सशाक्तिकरण का अवसर मिलता रहेगा !
जीविका योजना के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी
- एक परिवार से एक ही महिला पात्र को ही लाभ मिलेगा !
- इस योजना के लिए पहले जीविका समूह में नाम जुड़ना जरुरी है !
- योजना का फायदा उठाने के लिए आधार और बैंक खातों का लिंक होना आवश्यक है !
- यह योजना पूरी तरह सरकारी है और बिहार सरकार द्वारा संचालित है !
- जितनी जल्दी आवेदन और सत्यापन प्रक्रिया पूरी करेगे उतनी जल्दी आपको लाभ मिलेगा !
Bihar jeevika samuh list me name kaise dekhe 2025
- सबसे पहले आपको बिहार योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा !
- अब यहाँ पर जैसे ही आप उस लिंक पर क्लिक करेगे तो आपके सामने इसका होम पेज खुल कर आ जायेगा !
- अब यहाँ पर आपको इस पेज में Report Filter का विकल्प मिलेगा !
- अब यहाँ पर आपको SHG Search Report के आप्शन पर क्लिक करेगे !
- इसके बाद में आपको अपना जिला ब्लाक पंचायत और गाँव का नाम सेलेक्ट करना होगा !
- अब यहाँ पर Search Report पर क्लिक करना होगा !
- इसके बाद आपके सामने District Wise SHG List खुल कर आ जाएगी !
- अब यहाँ पर आपको SHG ID पर क्लिक करना होगा !
- अब आपके सामने लिस्ट खुल कर आ जाएगी जिसमे आप अपना नाम अच्छे से देख सकते है है या नहीं !
- यदि आपका नाम सूची में है, तो आप मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की ₹10,000 की सहायता राशि के पात्र हैं !