Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 4th Installment | Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Next Installment

Sarkari Yojana

comment No Comments

By Dheeraj Tiwari

Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 4th Installment: बिहार सरकार की महिला रोजगार योजना से राज्य की लाखों महिलाएं जुड़ चुकी हैं! इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना! और उन्हें अपना खुद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित करना है!

Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana

अब तक सरकार ने करीब 1.21 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रूपये की पहली किश्त भेज दी है! ताकि वह अपना छोटा बिजनेस शुरू कर सकें! हालांकि अभी तक लगभग 19 लाख महिलाओं को इस योजना के तहत पैसा मिलने का इंतजार है! सरकार अब चौथी किस्त की तैयारी में है जो 17 अक्टूबर को जारी की जाएगी! बिहार सरकार ने इस योजना के तहत पैसों का वितरण चरणबद्ध तरीके से करने का फैसला लिया है!

पहली किश्त 26 सितंबर को जारी हुई थी! जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 लाख महिलाओं के खातों में सीधा पैसा ट्रांसफर किया था! इसके बाद 3 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दूसरी किश्त के रूप में 25 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रूपये भेजे थे! तीसरी किश्त 6 अक्टूबर को आई जब 21 लाख महिलाओं को इस योजना के तहत रकम मिली!

17 अक्टूबर को मिलेगी महिला रोजगार योजना की चौथी किश्त

अब 17 अक्टूबर को चौथी किश्त जारी की जाएगी! जिसमें और भी बड़ी संख्या में महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है! जानकारी के मुताबिक अब तक इस योजना में 1.4 करोड़ से ज्यादा महिलाएं जुड़ चुकी हैं! इसमें से 1.21 करोड़ महिलाओं के खाते में पैसा पहुंच चुका है! जबकि लगभग 19 लाख महिलाएं अब भी अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं!

महिलाओं को मिलेगी ₹10,000 की किस्त

सरकार की योजना के अनुसार दिसंबर 2025 तक हर शुक्रवार को लाभार्थी महिलाओं के खाते में पैसा भेजा जाएगा! यानी 17 अक्टूबर से लेकर 26 दिसंबर तक हर हफ्ते नई महिलाओं को आर्थिक मदद मिलेगी! मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की गाइडलाइंस के मुताबिक महिलाओं को शुरुआत में ₹10,000 की सहायता दी जाएगी!

ताकि वह अपना छोटा कोई काम या व्यवसाय शुरू कर सकें। अगर कोई भी महिला इस पैसे से अपना रोजगार अच्छी तरीके से चलाती है! और उनका काम स्थिर हो जाता है! तो सरकार आगे चलकर उसे ₹2 लाख तक की अतिरिक्त आर्थिक मदद भी दे सकती है! इसके लिए सरकार कम से कम 6 महीने तक उस महिला के काम की प्रगति की रिपोर्ट देखेगी!

इन महिलाओं को मिलेगा रु 2 लाख तक की सहायता

उदाहरण के तौर पर जिन महिलाओं को सितंबर में पैसा मिला है, वह मार्च 2026 के बाद ₹2 लाख तक की सहायता के लिए आवेदन कर सकती हैं! कुल मिलाकर यह योजना बिहार की महिलाओं के लिए बड़ा अवसर है! इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी! परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी! और गांव से लेकर शहरों तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी! सरकार का लक्ष्य है कि राज्य की हर महिला के पास रोजगार का साधन हो और कोई भी आर्थिक रूप से कमजोर ना हो!

यह भी देखें: https://vlesociety.com/bihar-jeevika-member-list-check-online-2025/

Leave a Comment