Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Payment Update 2025 | Mahila Rojgar Yojana Payment Update

Sarkari Yojana

comment No Comments

By Dheeraj Tiwari

Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Payment Update 2025: अगर आपने भी बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में आवेदन किया है! और आपको अभी तक 10 हजार रूपये की किस्त नहीं मिली है! और आप यह जानना चाहती है! कि आपको कब किस्त के 10 हजार रूपये मिलने वाले है!

तो आप सभी के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर आ रही है! क्योंकि आप सभी को हम आज के इस आर्टिकल में आपको बताने वाले है! कि महिलाओं को कब 10 हजार रूपये की किस्त मिलने वाली है! बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है!

Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana

इस योजना के तहत अब तक 1 करोड़ 21 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में ₹10 ₹10 हजार की सहायता भेजी जा चुकी है! सरकार का लक्ष्य है कि राज्य की हर महिला तक यह योजना पहुंचे जो खुद का रोजगार शुरू करना चाहती है! हालांकि अभी तक करीब 19 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलना बाकी है!

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत महिलाओं को रोजगार शुरू करने में मदद देने के लिए दी गई! सरकार की ओर से यह पैसा किश्तों में भेजा जा रहा है! अब तक तीन किश्तें जारी की जा चुकी है! पहली किश्त 26 सितंबर को जारी हुई थी!

Mahila Rojgar Yojana Payment Update

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद 75 लाख महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए थे! इसके बाद 3 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दूसरी किश्त के तहत 25 लाख महिलाओं को ₹10 ₹10 हजार दिए थे! फिर 6 अक्टूबर को तीसरी किश्त जारी हुई थी! जिसमें 21 लाख महिलाओं के खाते में पैसा भेजा गया था!

17 अक्टूबर को मिलेगा महिला रोजगार योजना के रु 10 हजार

अब सरकार की योजना के मुताबिक चौथी किश्त 17 अक्टूबर को जारी की जाएगी! हालांकि यह साफ नहीं हुआ है! कि इस बार कितनी महिलाओं को पैसा मिलेगा। जानकारी के मुताबिक अब तक 1 करोड़ से ज्यादा महिलाएं इस योजना से जुड़ चुकी हैं! लेकिन इसमें से 1 करोड़ 21 लाख महिलाओं को यह राशि मिली है!

लगभग 19 लाख महिलाएं अब भी इस मदद का इंतजार कर रही हैं! सरकार की योजना है! कि दिसंबर 2025 तक हर महिला को चरणबद्ध तरीके से महिलाओं के खातों में पैसा भेजा जाएगा! यानी 17 अक्टूबर से लेकर 26 दिसंबर तक हर शुक्रवार को लाभार्थी महिलाओं को ₹10 ₹10 हजार की राशि मिलेगी!

इन महिलाओं को मिलेगा रु 10 हजार+ रु 2 लाख

इस योजना के तहत महिलाओं को शुरुआत में ₹10 हजार की पहली किश्त रोजगार शुरू करने के लिए दी जाती है! अगर महिला उस पैसे से अपना अच्छा काम चला लेती है तो उसे आगे चलकर सरकार की ओर से ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी! लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं! सरकार 6 महीने यह देखेगी कि महिला ने अपना रोजगार को कितना गंभीरता से चलाया! यदि 6 महीने तक काम सही तरीके से चलता है तो उसे ₹2 लाख तक की सहायता दी जाएगी!

उदाहरण के तौर पर जिन महिलाओं को सितंबर 2025 में पैसा मिला है, वह मार्च 2026 के बाद उस अतिरिक्त सहायता के लिए आवेदन कर सकें! कुल मिलाकर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार की एक बड़ी पहल बन गई है! जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है! सरकार का उद्देश्य है कि राज्य की हर महिला अपने पैरों पर खड़ी हो और समाज में आर्थिक रूप से सशक्त बने!

यह भी देखें: https://vlesociety.com/free-gas-cylinder-kaise-milega/

Leave a Comment