DTC Pink Card Kaise Banwaye: दिल्ली की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को ज्यादा आसान और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया! दिल्ली सरकार ने पिंक एनसीएमसी कार्ड जारी करने की सुविधा शुरू कर दी है!
DTC Pink Card Kaise Banwaye
इसके जरिए दिल्ली की महिला निवासी डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी! यह पहल स्मार्ट और कैशलेस ट्रैवल सिस्टम को बढ़ावा देने के साथ-साथ सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है!
सरकार का कहना है! कि यह कार्ड महिलाओं को सुविधा, सुरक्षा और डिजिटल पेमेंट यह सभी व्यवस्था एक साथ उपलब्ध कराएगा!
पिंक एनसीएमसी कार्ड है क्या?
सबसे पहले बात करेंगे पिंक एनसीएमसी कार्ड है क्या? पिंक एनसीएमसी यानी कि नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड एक स्मार्ट कार्ड है! जिसे खासतौर पर दिल्ली की महिला निवासियों के लिए जारी किया जा रहा है! इस कार्ड के माध्यम से महिलाएं डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी! कार्ड पूरी तरह डिजिटल सिस्टम से जुड़ा है! और ईटीएम मशीन पर टैप करके यात्रा की जा सकती है!
यह सुविधा दिल्ली की महिला निवासियों के लिए है और उम्र सरकार द्वारा तय की गई आयु सीमा के अंदर होनी चाहिए! कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर अनिवार्य है! प्रति महिला केवल एक कार्ड जारी किया जाएगा!
Delhi DTC Pink Card Center
अधिकारियों ने साफ किया है! कि कार्ड का दुरुपयोग करने पर कारवाई की जाएगी! पिंक एनसीएमसी कार्ड जारी करने के लिए विशेष कार्ड इशू सेंटर बनाए गए हैं! इच्छुक महिलाएं आवश्यक दस्तावेज लेकर निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं!
रजिस्ट्रेशन के बाद कार्ड जारी किया जाएगा! जिसे बस में यात्रा के दौरान मशीन पर टैप करना होगा। कार्ड जारी करने के केंद्र रोजाना सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुले रहेंगे! यह सुविधा हफ्ते के सभी दिनों में उपलब्ध रहेगी ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इसका लाभ उठा सकें!
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड, दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र और हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक होगी! सभी दस्तावेज स्पष्ट और वैध होने चाहिए। हर पिन कार्ड को लाभार्थी के मोबाइल नंबर और आधार से जोड़ा जाएगा! इससे उम्र, लिंग और दिल्ली में रहने की जानकारी की पुष्टि हो सकेगी!
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड कैसे बनवाएं
यह नया कार्ड अब तक चल रहे कागज वाले पिंक टिकट की जगह लेगा! इसके बाद बस में यात्रा टच फ्री और डिजिटल हो जाएगी! यात्रा का रिकॉर्ड भी डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा। इससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी!
यह कार्ड दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त सफर की सुविधा देगा! यही कार्ड दिल्ली मेट्रो और आरआरटीएस में किराया देने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी एक ही कार्ड से अलग-अलग यातायात सेवाओं में यात्रा करना अब आसान होगा।
इस कार्ड को लेकर खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि शहर के विभिन्न केंद्रों पर यह सहेली पिंक एनसीएमसी कार्ड बिल्कुल मुफ्त बनाया जा रहा है! महिलाएं केवल अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर देकर पंजीकरण करा सकती हैं!
और डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकती है मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की समस्त महिलाओं से अपील की है! कि वे जल्द से जल्द अपना कार्ड बनवाएं और सरकार द्वारा दी जा रही इस विशेष सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं!
यह भी देखें: https://vlesociety.com/pm-awas-yojana-new-list-2026/