Family id card: राशन कार्ड से वंचित परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए फैमिली आईडी कार्ड बनाया गया है! और यह कार्ड निशुल्क बनाया जा रहा है!
Family Id Card
इस काम के लिए जिलापूर्ति विभाग को भी जिम्मेदारी दी गई है! उत्तर प्रदेश में यह कार्ड बेहद लोगों के काम आता है! जिसके तहत निराशत महिलाएं पेंशन 1927 दिव्यांग पेंशन 2,285 और वृद्धा पेंशन के लगभग 5000 लाभार्थी की सूची में पात्रों की जांच कर उनके राशन कार्ड बनाए जाएंगे!
Ration Card के बिना मिलेगा UP में CM Yogi की योजनाओं का लाभ
पात्रों के बने राशन कार्ड का नंबर ही उनकी फैमिली आईडी कार्ड नंबर होगा! इसके अतिरिक्त बचे नामों की सूची विभाग को वापस कर दी जाएगी! इस काम के लिए छह तहसीलों के 14 पूर्ति निरीक्षक लगाए गए हैं! शासन सभी परिवारों की फैमिली आईडी कार्ड बनवाया जा रहा है!
नियोजक विभाग के अतिरिक्त जिला पूर्ति विभाग को भी फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य दिया गया है! इससे जिले में शीघ्र फैमिली आईडी कार्ड बनाई जा सके! 8212 के लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के लिए विभाग तेजी से काम कर रहा है!
इन लोगों के बन रहे है फैमिली आईडी कार्ड
अभी तक दिव्यांग और निराश्रित लोगों के कार्ड बनाने का कार्य पूरा हो चुका है! जबकि वृद्ध पेंशन की सूची पर काम किया जा रहा है। फैमिली आईडी कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों को 76 योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। यह नंबर 12 अंकों का है!
इसमें पूरे परिवार का ब्यौरा होगा। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को फैमिली आईडी से जोड़ा जा रहा है! फैमिली आईडी कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करना आसान हो जाएगा! लोगों को आय, जाति और निवास और अन्य प्रमाण पत्र बनाने के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। जबकि राशन कार्ड से वंचित परिवारों के लिए भी फैमिली आईडी पंजीकरण की व्यवस्था की गई है!
Family Id Card बनवाने के लिए जरूरी आधार कार्ड
फैमिली आईडी के लिए परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर होना बेहद जरूरी है! इसके साथ ही उनका आधार नंबर किसी मोबाइल नंबर से लिंक होना भी जरूरी है! ताकि परिवार के सभी सदस्यों का मोबाइल नंबर ओटीपी के जरिए स्थापित हो सके! अगर आधार से लिंक नंबर बदल गया तो आवेदक को नवीन या फिर सही मोबाइल नंबर आधार से लिंक करते हुए अपडेट कराना बेहद जरूरी है!
यह भी देखें: https://vlesociety.com/pm-kisan-21th-installment-date-out/