Farmer ID Card Kaise Banaye 2026 : farmer id card registration kaise kare

CSC New Update, Sarkari Yojana

comment No Comments

By Pratiksha Yadav

Farmer ID Card Kaise Banaye 2026 : दोस्तों जैसा की आप सभी लोग जानते है ! की इस समय किसान फार्मर रजिस्ट्री के आवेदन किये जा रहे है जो की सभी किसानो के लिए बहुत ही जरुरी है ! जिसे भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता लाने और बिचौलियों से दूर रख के इसमें सीधे किसान को लाभ मिले इस नयी पहल का नाम किसान फार्मर रजिस्ट्री है ! हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इसकी पूरी जानकारी देंगे की कैसे आपको पीएम किसान फार्मर रजिस्ट्री में कैसे आवेदन करना है और कौन से दस्तावेज लगेगे आइये जानते है स्टेप बाई स्टेप पूरा प्रोसेस !

अब हर किसान के पास एक डिजिटल पहचान होनी चाहिए जिसे ! हम Farmer ID Card कहते है यह ठीक उसी तरह से काम करेगी जैसे आपका आधार कार्ड काम करता है ! अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि की अगली क़िस्त को पाना चाहते है ! और सरकार द्वारा सरकारी खाद को पाना चाहते है तो उन्हें जल्दी से जल्दी इसमें आवेदन कर देना है !

किसानो के लिए क्यों जरुरी फार्मर आईडी ?

किसान रजिस्ट्री केवल एक सरकारी फॉर्म ही नहीं है बल्कि यह किसानो के अधिकारों की डिजिटल रक्षा करेगा ! अब आपको अपने जमीन और भूमि के रिकॉर्ड जैसे खतौनी के सत्यापन के लिए ! आपको तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे और खतौनी से आपका आधार लिंक हो जाता है ! इससे और किसी भी प्रकार के जमीन और धोखाधड़ी से भी आप बच सकते है !

आपको यह जानकर बहुत ही हैरानी होगी ! की 2026 के बाद से जितनी भी योजनाये आयेगी उनका लाभ केवल उन्ही को मिलेगा ! जिनके पास में किसान आईडी कार्ड होगा यह एक डिजिटल एग्रीस्टैक का मुख्य आधार है ! जो की भविष्य में आपको बिना बैंक जाए सीधे बैंक से मोबाइल से ही लोन प्रदान किया जायेगा !

Farmer ID रजिस्ट्री में अप्लाई करने के लिए कौन से लगेगे दस्तावेज

  • आधार कार्ड इसमें मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए !
  • भूमि का रिकॉर्ड इसमें खसरा खतौनी और जमाबंदी की तजा कॉपी होनी चाहिए !
  • बैंक पासबुक यह आधार से लिंक होनी चाहिए अन्यथा उसे आगे कोई भी सरकारी लाभ नहीं मिलेगा !
  • चालू मोबाइल नंबर जो आपके पास आधार से लिंक सक्रीय होना चाहिए !

Farmer Id New Registration kaise Kare 2026

आपको बता दें की जो भी किसान भाई अपना स्वयं मोबाइल से या ! फिर जन सेवा केंद्र के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते है आइये स्टेप बाई स्टेप पूरी जानकारी देते है !

  1. सबसे पहले आपको पीएम किसान फार्मर आईडी बनाने के लिए आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट को सर्च करना होगा !
  2. अब आपके सामने सबसे उपर इसका लिंक आ जायेगा ! यहाँ पर आप क्लिक करेगे तो आपको इसका होम पेज मिल जायेगा !
  3. अब आपके सामने एग्री स्टैक वाला पेज आएगा यहाँ पर आप रजिस्टर वाले विकल्प पर क्लिक करेगे !
  4. अब यहाँ पर आवेदन करने के लिए आप अपना आधार नंबर दर्ज करेगे ! इसके बाद आपके सामने आपके मोबाइल नंबर इसका OTP आयेगा !
उसको आप दर्ज करेगे और सबसे पहले आप अपना KYC करेगे !
  1. अब आपके सामने इसका एक नया पेज आ जायेगा ! यहाँ पर आपको अपनी सभी सामान्य जो भी जानकारी मागेगा उसे आप भर देंगे !
  2. अब आपको अपनी जमीन से जुडी पूरी जानकारी जैसे तहसील और पिता का नाम खसरा खतौनी यह सब दर्ज करेगे !
  3. यह सब करने के बाद में आपको जितने दस्तावेज यहाँ पर मांगेगा ! उसे स्कैन करने के बाद अपलोड कर देना है !
  4. इसके बाद में सभी जानकारी को चेक करने के बाद में आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है !
  5. आपके पास इसका प्रिंट आ जायेगा जिसको आप सेव करके रख लेंगे !

आब आप लोग जब सबमिट करेगे तो आपको इसका नामांकन आईडी मिल जायेगा ! जिससे आप अपना किसान कार्ड भी डाउनलोड कर सकते है ! किसान रजिस्ट्री के बाद अगला महत्वपूर्ण कदम डिजिटल फसल सर्वेक्षण है ! इसके तहत कर्मचारी आपके खेत में आकर मोबाइल ऐप से फसल की फोटो लेंगे ! इसका फायदा यह है ! कि अगर सूखा या ओलावृष्टि से फसल खराब होती है, तो सैटेलाइट डेटा और इस सर्वे के आधार पर आपको तुरंत मुआवजा मिल जाएगा !

यह भी पढ़े : PM Awas yojana new list 2026 : पीएम आवास योजना न्यू सर्वे लिस्ट इस दिन होगी जारी जाने कैसे करना चेक

Leave a Comment