इस पोस्ट में क्या है?
Farmer id card kaise banaye mobile se 2026
नमस्कार दोस्तों जैसा की आप सभी को बता दें की भारत सरकार ने कृषि के क्षेत्र में और भी पारदर्शिता लाने और जो बीच के बिचौलिए होते है ! उन सभी के आतंक को ख़तम करके यह एक नया कदम पहला उठाई है ! और इस नयी पहल या योजना का नाम किसान रजिस्ट्री फार्मर रजिस्ट्री है !
अब सभी किसानो के लिए फार्मर आईडी कार्ड बनवाना बहुत ही जरुरी हो गया है ! यह एक डिजिटल पहचान का प्रमाण बन गया है जिसे फार्मर आईडी कार्ड कहाँ जाता है ! यह कार्ड वैसे ही काम करेगा जैसे आपका आधार कार्ड काम करता है तो अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की क़िस्त का लाभ उठाना चाहते है !तो आपको इसकी जरुरत पड़ेगी और अब सरकारी खाद भी इसी के वजह से ही मिलेगी बिना इसके आपको अब खाद भी नहीं मिलेगी !
सभी किसानो के लिए जरुरी जानकारी
आपको बता दें की किसान रजिस्ट्री केवल एक सरकारी फॉर्म ही नहीं बल्कि यह किसानो के अधिकारों की एक डिजिटल सुरक्षा हो गयी है ! अब आपको अपने सभी भूमि के रिकॉर्ड खतौनी का सत्यापन बिना तहसील जाये ! अब ऑनलाइन ही हो जायेगा घर बैठे ही कर सकते है और खतौनी से आपका आधार भी लिंक हो जायेगा इससे और किसी भी प्रकार की जो भी सेवाए है उनका लाभ उठा सकते है और धोखाधड़ी से बाख सकते है !
आपको कुछ ऐसी जानकारी जानकर थोडा हैरानी भी हो सकती है सरकार ने स्पस्ट किया है की अब 2026 के बाद में जितनी भी योजनाये आयेगी ! उनका लाभ केवल उन्ही को मिलेगा जिनके पास किसान फार्मर आईडी होगी यह एक एग्रीस्टैक का आधार है जो की भविष्य में आपको बिना कही जाये बैंक जाए सीधे मोबाइल से लोन दिलाने में सहायता करेगी !
किसान फार्मर रजिस्ट्री क्या है What is Farmer Registry ?
किसान एक रजिस्ट्री का डिजिटल डाटाबेस है जहाँ पर किसान की व्यक्तिगत जानकारी होती है ! उसके आधार की सभी जानकारी , बैंक खाते और सबसे जरुरी जानकारी भूमि का पूरा विवरण यहाँ पर देखने को मिल जायेगा !
- यह हर किसान को एक 10 अंको की किसान आईडी कार्ड है जो की एक विशिष्ट पहचान है !
- यह आईडी कार्ड कृषि विभाग के लिए आपकी पात्रता का एक अंतिम प्रमाण है !
- यह एक मुख्य मिशन है इसे भारत सरकार के द्वारा एग्रीस्टैक के माध्यम से करने के लिए कहाँ गया है !
किसान आईडी कार्ड के लिए जरुरी दस्तावेज
- आवेदन करने वाले व्यक्ति का आधार कार्ड !
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर !
- भूमि का रिकॉर्ड खसरा खतौनी जमाबंदी !
- बैंक खाता पासबुक !
- आधार से लिंक होनी चाहिए बैंक पासबुक !
Farmer Registry के लिए आवेदन कैसे करे 2026
जिन लोगो ने अभी तक किसान कार्ड नहीं बनवाया है ! वह जल्द से जल्द इस कार्ड को अपने नजदीकी CSC केंद्र से जाकर पंजीकरण करवा सकते है !
- सबसे पहले आपको अपने राज्य की ऑफिसियल वेबसाइट UP AgriStack टाइप करके सर्च करना होगा !
- अब आपके सामने सबसे पहले इसका ऊपर ही लिंक मिल जायेगा जिस पर क्लिक कर देना है !
- अब आपके सामने जैसे ही क्लिक करेगे तो इसका होम पेज खुल कर आ जायेगा !
- अब यहाँ पर आपको फार्मर के सेक्शन में जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन वाले आप्शन पर क्लिक कर देना है !
- यहाँ पर आपको 12 अंको का अपना आधार कार्ड नंबर डाल कर OTP वाले सेक्शन पर क्लिक कर देना है !
- अब आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा जिसे यहाँ पर सबमिट कर देना है !
- अब यहाँ पर इसी के जरिये अपनी E-Kyc भी पूरी कर लेनी है !
- अब आपको अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी है ! और इसके बाद में भूमि का पूरा विवरण सबमिट करना है !
- इसके बाद में बैंक की पूरी जानकारी सबमिट कर देनी है ! इसके बाद इसका प्रीव्यू मिलेगा देखने को जिसमे आप पूरी जानकारी देख सकते है !
- अब सबमिट करने के बाद आपको इसका रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जायेगा इसी से आपका कम पूरा होगा !
- इस प्रकार से आप सभी लोग अपना किसान कार्ड बनवा सकते है !
यह भी पढ़े : http://UP family id kaise banaye 2026 : सिर्फ आधार कार्ड से बनाये घर बैठे फैमिली आईडी कार्ड न्यू प्रोसेस



Leave A Comment