Farmer Registry Online kaise banaye 2026 : जैसा की आप को बता दें, की आज के समय में खेती-किसानी भी धीरे-धीरे डिजिटल और पारदर्शी हो गयी है ! सरकार किसानो तक योजनाओ का लाभ सीधे पहुचाने के लिए कई नए कदम उठाये है इन्ही में से एक है ! फार्मर आईडी Farmer ID यह एक प्रकार से डिजिटल पहचान पत्र बन गया है ! जिससे किसान की सारी जानकारी एक जगह सुरक्षित रहेगी हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इसकी पूरी जानकारी यहाँ पर देंगे !
फार्मर आईडी क्यों है जरुरी
फार्मर आईडी किसानो का एक डिजिटल पहचान पत्र है जो की कृषि योजनाओ में पारदर्शिता लाने और सरकारी लाभ को सीधे किसानो तक पहुचाने के लिए अनिवार्य कर दिया गया है, यह आधार से जुडी यूनिक आईडी है जो पीएम किसान सम्मान निधि, KCC , और सब्सिडी जैसी योजनाओ के लिए बहुत ही जरुरी है ! और बिना इसके सरकारी सहायता के यह अटक सकती है !
फार्मर आईडी का मुख्य उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें पारदर्शी तरीके से लाभ देना है ! इसके कई फायदे हैं- सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ, फार्मर आईडी होने से किसान को पीएम किसान योजना, बीमा योजना, सब्सिडी आदि का पैसा सीधे उसके खाते मे मिलता है !
फार्मर ID के मुख्य लाभ
- योजनाओ का सीधा लाभ DBT के माध्यम से प्रदान किया जाता है ! पीएम किसान, फसल बीमा, और सब्सिडी का पैसा सीधे बिना किसी बिचौलिए के सीधे बैंक खाते में प्रदान किया जायेगा !
- पीएम किसान की 23वीं क़िस्त और आने वाली अन्य किस्तों के लिए यह आईडी अनिवार्य कर दी गयी है !
- खाद, बीज, और अन्य कृषि सब्सिडी को पाने के लिए यह सबसे जरुरी दस्तावेज बन गया है !
- डिजिटल रिकॉर्ड के लिए किसान का नाम , जमीन का रिकॉर्ड खसरा खतौनी , फसल का पूरा विवरण रहता है ! जिससे बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे !
- इसके माध्यम से KCC बनवाने में कोई भी दिक्कत नहीं होगी !
- इससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और जो मुख्य किसान इसका लाभ ले रहे है ! उन्हें ही आगे इसका लाभ मिलता रहेगा !
फार्मर आईडी किसान की पहचान को आसान बनाता है
जैसा की आप सभी को बता दें ! की पहले कई बार एक ही किसान के नाम से अलग-अलग रिकॉर्ड होते थे ! जिससे गड़बड़ी भी होती थी, फार्मर आईडी से अब हर किसान की एक Unic ID पहचान बन गया है इसमें किसान की जमीन , फसल और अन्य जानकारी जुडी होती है ! जिससे सरकार को सही से डेटा के आधार पर योजनाये बनाई जाती है ! इसी के माध्यम से किसानो को लाभ प्रदान किया जाता है !
फार्मर आईडी ऑनलाइन करने का प्रोसेस
जो भी किसान इसमें आवेदन करना चाहते है वह किसान अपने राज्य के कृषि पोर्टल या कॉमन सर्विस सेंटर CSC की वेबसाइट पर या केंद्र पर जा सकते है वहां पर फार्मर आईडी या किसान पंजीकरण का आप्शन चुनेगे अपनी जानकारी जैसे अपना पता, नाम, आधार नंबर , जमीन से जुडी जानकारी आदि सभी अच्छे से भरे होगे और OTP के जरिये मोबाइल नंबर को सत्यापित करेगे इसके बाद आप फॉर्म जमा कर देंगे इसके बाद आपका आईडी बन जायेगा !