How to add member in ration card 2026 | Ration card me naam kaise jode 2026 | Ration Card Name Add

CSC New Update

comment No Comments

By Pratiksha Yadav

How to add member in ration card 2026 : दोस्तों जैसा की आप सभी लोग जानते है ! की राशन कार्ड आम आदमी की जरुरत है इसके बिना वे अब सरकार की और से मिलने वाला फ्री या मुफ्त वाला राशन कार्ड फायदा नहीं ले सकते है ! राशन कार्ड में जितने ज्यादा परिवार के सदस्य शामिल होगे उतना ही आपको फायदा मिलेगा अगर आपकी फॅमिली में कोई भी सदस्य राशन कार्ड में शामिल नहीं है ! और आप उन्हें शामिल करना चाहते है या जोड़ना चाहते है तो इसके लिए आपको कही भी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होगे इसे आप अब अपने घर बैठे ही नाम जोड़ सकते है हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इसकी पूरी जानकारी देंगे ताकि आपको पता चल सके की कैसे नाम जोड़ना है !

राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए कौन से लगेगे दस्तावेज

राशन कार्ड में किसी सदस्य का नाम जोड़ने के लिए या अगर घर के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड में चढ़ने से रह गया है ! तो उसका नाम जोड़ने के लिए आपको कुछ डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी जिसके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं !

अगर आप बच्चे का नाम जोड़ना चाहते है तो इसके लिए ये लगेगे दस्तावेज !

  • राशन कार्ड !
  • माता पिता का आधार कार्ड !
  • बच्चे का आधार कार्ड !

अगर आप पत्नी या पुत्रवधू का नाम जोड़ना चाहते है तो यह लगेगे दस्तावेज !

  • पति का आधार कार्ड !
  • शादी के बाद अपडेट किया हुआ आधार कार्ड !
  • मायके के राशन से नाम हटा हुआ हो !
  • बैंक पासबुक !
  • फोटो !

राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े 2026

इसके लिए आपको पहले मेरा राशन प्ले स्टोर से जाकर डाउनलोड करना होगा! इस एप्प की सहायता से आप घर बैठे ही अपना नाम जोड़ सकते है !

  • सबसे पहले आपको अपने प्ले स्टोर से Mera ration 2.0 को डाउनलोड कर लेना है !
  • इसके बाद आपको यहाँ पर सबसे पहले अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा और ध्यान रहे आपके आधार में मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए उसी नंबर OTP आयेगा जिससे आपको वेरिफिकेशन कर लेना है !
  • इसके बाद आपको यहाँ पर एक पिन सेट कर लेना है !
  • अब आपको एप्प में फैमिली की डिटेल्स पर क्लिक करना होगा इसके बाद में आपके सामने परिवार के उन सभी सदस्यों की जानकारी सामने आ जाएगी जो पहले से शामिल होगे !
  • अब यहाँ पर आपको नया सदस्य जोड़ने के लिए आपको New Member का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना होगा !
  • यहाँ पर आप उसके आधार से जोड़ने के बाद सबमिट कर देना है !
  • इस तरह से आप अपना नाम जोड़ सकते है ! और इसका स्टेटस भी चेक कर सकते है !

सरकार की इस डिजिटल पहल से अब राशन कार्ड में संशोधन बेहद आसान हो गया है ! घर बैठे परिवार के सदस्य का नाम जोड़कर लोग समय और परेशानी दोनों से बच सकते हैं !

यह पढ़े : PM Jeevan jyoti bima yojana online apply 2026 | Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana 2026

Leave a Comment