How To Change Mobile Number in Aadhar | Aadhar Card Me Mobile Number Update Kaise Kare

Sarkari Yojana

comment No Comments

By Dheeraj Tiwari

How To Change Mobile Number in Aadhar: आधार कार्ड धारकों को UIDAI ने एक बड़ी राहत दे दी है! UIDAI ने आधार ऐप में नए फीचर्स लॉन्च किए हैं! जिसकी मदद से यूज़र्स अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर और एड्रेस के साथ कई जानकारियों को अब घर बैठे ही अपडेट कर सकते हैं! यह सुविधा लंबे समय से यूज़र्स की मांग थी!

How To Change Mobile Number in Aadhar

आपको बता दें कि UIDAI ने 1 महीने पहले ही नया आधार ऐप लॉन्च किया था! जिसमें यूजर एक ही फोन में पांच लोगों के आधार रख सकते हैं! आइए आपको बताते हैं आधार से जुड़ा एक-एक अपडेट! नई सुविधा में टू स्टेप वेरिफिकेशन के जरिए कई सारी जानकारियों को अपडेट किया जा सकेगा! इसमें मोबाइल नंबर, एड्रेस, नाम और ईमेल को अपडेट करने की सुविधा मिलेगी!

इसके लिए किसी और डॉक्यूमेंट की भी जरूरत अब आपको नहीं पड़ेगी! टू स्टेप ऐप वेरिफिकेशन में ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया शामिल होगी! यह फीचर लागू होने के बाद मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आधार केंद्रों पर जाने की जरूरत अब खत्म हो गई है!

आधार में घर बैठे बदले फोन नंबर, एड्रेस

अगर आप भी अपने आधार कार्ड में घर बैठे ही मोबाइल नंबर, एड्रेस को बदलना चाहते है! लेकिन आपको प्रोसेस नहीं पता है! कि आप सभी किस प्रकार से अपने आधार कार्ड में आधार ऐप के माध्यम से मोबाइल नंबर, एड्रेस अपडेट कर सकते है! तो आप सभी को हम यहाँ पर बताने वाले है! कि आप सभी खुद से आधार ऐप के माध्यम से किस प्रकार से अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते है!

How To Change Mobile Number In Aadhar

  • सबसे पहले यूज़र्स को आधार ऐप डाउनलोड करना होगा!
  • यहां यूज़र्स को अपना आधार नंबर डालकर लॉगिन करना होगा!
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी आएगा!
  • आगे इस्तेमाल के लिए छह अंकों का लॉगिन पिन सेट आपको करना होगा!
  • अब बात करते हैं कि मोबाइल नंबर अपडेट कैसे होगा!
  • इन सब स्टेप्स के बाद छह अंकों का पिन डालकर आधार ऐप में लॉगिन करें!
  • स्क्रॉल करके नीचे जाएं। सर्विज में माय आधार अपडेट पर क्लिक कर दें!
  • सबसे पहले मोबाइल नंबर अपडेट का ही ऑप्शन आपके सामने आएगा!
  • यहां पर आपको क्लिक करना है। यहां जरूरी डिटेल्स को पढ़ें। कंटिन्यू पर क्लिक करें!
  • मौजूदा मोबाइल नंबर जो आपका है उसको डालें और फिर उस नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उसको वेरीफाई करें!
  • नया मोबाइल नंबर डालें और फिर दोबारा से ओटीपी को वेरीफाई करें!
  • फेस ऑथेंटिकेशन होगा। कैमरे में देखकर एक बार आंख बंद करें और खोलें!
  • अपडेट के लिए ₹75 की राशि जमा करने के बाद प्रक्रिया आपकी पूरी हो जाएगी और इतनी ही आसानी से आप मोबाइल नंबर आधार में चेंज कर पाएंगे!

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट के लिए फीस

इस साल आधार कार्ड की फीस स्ट्रक्चर में खास बदलाव लागू किया गया! आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट करने के लिए पहले ₹100 लगते थे! इस साल इसे बढ़ाकर ₹125 कर दिया गया! बायोमेट्रिक अपडेट में फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटो अपडेट करवाना शामिल है! इसके अलावा डेमोग्राफिक अपडेट करने के लिए पहले ₹50 लिए जाते थे! वहीं इसे बढ़ाकर इस साल ₹75 कर दिया गया है!

UIDAI ने इस साल अपना एक नया आधार ऐप लॉन्च किया! जिसमें कई शानदार फीचर्स मिले! इस ऐप में आपकी कई शानदार डाटा शेयरिंग और सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं! यह ऐप आपके आधार कार्ड के डिजिटल वर्जन को फोन में स्टोर करके रखता है! इसके अलावा यह क्यूआर कोड की मदद से तुरंत वेरिफिकेशन की सुविधा भी दे रहा है!

यह भी देखें: https://vlesociety.com/pm-kisan-22nd-installment/

Leave a Comment