Jeevika Didi Ka Paisa Nahi Aaya To Kya Karen: बिहार की महिला मुख्यमंत्री रोजगार योजना का लाभ लाखों महिलाएं उठा रही हैं! लेकिन इस बीच कई महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्हें अभी तक यह पैसे नहीं मिले हैं! इसके पीछे क्या वजह है? महिलाओं ने क्या गलती की? चलिए बताते हैं!
Jeevika Didi Ka Paisa Nahi Aaya To Kya Karen
सरकार ने योजना के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं के खातों में पैसे भेजे हैं! लेकिन कई महिलाओं को अभी भी राशि नहीं मिल पाई है। इन महिलाओं को पैसा ना मिलने की सबसे बड़ी वजह केवाईसी से जुड़ी समस्या है! कई लाभार्थियों की केवाईसी पूरी नहीं हुई है!
जिसके कारण बैंकों ने उनके खाते फ्रीज़ कर दिए हैं! खासकर जनधन खातों में यह परेशानी ज्यादा सामने आई है! क्योंकि इनमें समय-समय पर दस्तावेज अपडेट करना जरूरी होता है! खाते फ्रीज़ होने की वजह से सरकार द्वारा भेजा गया पैसा लाभार्थियों तक पहुंच नहीं पा रहा!
Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Kist
सरकार अब तक इस योजना की रकम कई चरणों में भेज चुकी है! लेकिन तब भी कुछ दीदियों के खाते में पैसे नहीं पहुंच पाए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिन महिलाओं की केवाईसी पेंडिंग है! या जिनके खाते फ्रीज हैं उनके दस्तावेज अपडेट होते ही पैसा उनके खाते में पहुंच सकता है!
महिला रोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है! इस योजना में हर परिवार की एक महिला को अपना रोजगार शुरू करने के लिए ₹10,000 दिए जाते हैं! इस पैसे से कई महिलाओं ने दुकान, सिलाई, कढ़ाई, पशुपालन, ब्यूटी पार्लर, खेती और दूसरे छोटे-मोटे काम शुरू किए हैं! आगे चलकर जो महिलाएं अपना काम अच्छी तरह बढ़ाएंगी! उन्हें ₹2 लाख तक की अतिरिक्त मदद भी दी जाएगी!
बैंक खाते फ्रीज होने के कई कारण
वहीं बैंक खाते फ्रीज होने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे दस्तावेज अपडेट ना होना! जनधन खाते में ओवरड्राफ्ट या नेगेटिव बैलेंस। बैंक के साथ कोई विवाद या फिर कोर्ट का आदेश! जब तक यह मुद्दे हल नहीं होते, खाते में सरकारी राशि भी नहीं पहुंच सकती!
जीविका दीदी को पैसा नहीं मिला तो क्या करें
अगर किसी जीविका दीदी का खाता फ्रीज हो जाए! तो उन्हें तुरंत बैंक जाकर पूछना चाहिए कि वजह क्या है? आधार पहचान पत्र या पता प्रमाण जैसे दस्तावेज जमा करने से अधिकतर मामलों में समस्या तुरंत हल हो जाती है! अगर मामला कानूनी है तो वकील से सलाह लेना जरूरी है!
सरकारी जांच की स्थिति में मांगे गए कागज समय पर जमा कराने चाहिए! उम्मीद है कि जल्द ही सभी दीदियों के खाते सक्रिय हो जाएंगे और उन्हें पूरी राशि मिल जाएगी! जिससे वह अपने रोजगार को आगे बढ़ा सकेंगी!
यह भी देखें: https://vlesociety.com/pm-awas-yojana-new-list-2025-26