Jeevika Didi Ko Kab Paisa Milega | Jeevika Didi Ko Kab Milega Rs 10000

Sarkari Yojana

comment No Comments

By Dheeraj Tiwari

Jeevika Didi Ko Kab Paisa Milega: बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद अब जनता से किए वादों को निभाने की ओर सीएम नीतीश कुमार कदम बढ़ा रहे हैं! युवाओं के रोजगार के बाद अब जीविका दीदियों के लिए बड़ा फैसला लिया है! जो बिहार की जीविका दीदियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी साबित हो सकती है!

Jeevika Didi Ko Kab Paisa Milega

खबरों की मानें तो एक बार फिर जीविका दीदियों के खाते में ₹10,000 ₹10,000 आने वाले हैं! ऐसा अभी कहा जा रहा है! दरअसल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बड़ी राहत देने जा रही है! इस योजना के अंतर्गत ₹10 लाख जीविका दीदियों के बैंक खातों में ₹10,000 ₹10,000 की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इस ट्रांसफर की शुरुआत करेंगे। तो वहीं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि इस चरण में ग्रामीण क्षेत्रों की 9 लाख 50 हजार और शहरी क्षेत्रों की 50 हजार महिलाओं को लाभ दिया जाएगा! उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर तक सभी पात्र जीविका दीदियों के खाते में पैसे पहुंचाने का लक्ष्य है!

बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना

इस बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं को पहले ही ₹10,000 ₹10,000 दिए जा चुके हैं!अभी भी बड़ी संख्या में पात्र महिलाओं को राशि मिलना बाकी है!

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि 1 महीने के भीतर फॉर्म भरने वाली सभी महिलाओं को दिसंबर तक राशि मिल जाएगी! सरकार का दावा है कि दिसंबर के अंत तक सभी लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल जाएगा!

Bihar की Jeevika Didi के लिए एक खुशखबरी

अब आपको बता दें कि चुनाव के बाद यह पहली किश्त जारी हो रही है! इस 28 नवंबर को 10 लाख महिलाओं को लाभ मिल गया! नीतीश सरकार का लक्ष्य है कि दिसंबर तक सभी पात्र महिलाओं को राशि ट्रांसफर कर दी जाए!

गौरतलब है कि बिहार में नीतीश सरकार की वापसी के लिए इसी ₹10,000 की रकम को बड़ी वजह माना गया! जन स्वराज के प्रशांत किशोर ने तो चुनावी हार के बाद नीतीश सरकार पर ₹10,000 को लेकर हमला भी बोला! पीके ने कहा था हर विधानसभा क्षेत्र में 60 से 62,000 महिलाओं को सीधे तौर पर ₹10,000 गए!

महिलाओं को मिल रहा रु2 लाख +10 हजार रुपये

सरकार ने वादा किया कि स्वरोजगार के लिए ₹2 ₹2 लाख दिए जाएंगे! बयाना के तौर पर ₹10,000 दिए गए! प्रशांत किशोर ने जोर देकर सरकार से कहा कि बाकी 6 महीने में ₹2 लाख तक की सहायता दी जाए! जीविका दीदी आंगनबाड़ी का मानदेय बढ़ाकर उसे जोड़ा जाए!

हालांकि आपको बता दें कि इससे पहले सीएम नितीश ने पहली कैबिनेट बैठक जिसमें उन्होंने छह एजेंडों पर मोहर लगाया था! बैठक में रोजगार पर भी फोकस के साथ मिलाकर जनता के हित में कई महत्वपूर्ण एजेंडे पास हुए थे!

कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इस बारे में जानकारी दी

आपको बता दें! कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने इस बारे में जानकारी दी थी! कैबिनेट की इस पहली बैठक में चीनी मिल को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया था! तय हुआ है कि बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कर दिया जाएगा! साथ ही नई चीनी मिलों की स्थापना होगी। बिहार में नौ चीनी मिल बंद हैं!

सरकार ने कुल 25 चीनी मिलों को खोलने का निर्णय लिया है और इसकी मंजूरी कैबिनेट से मिल गई है! दूसरी ओर शहरी विकास के तहत राज्य में सुनियोजित और गुणवत्ता युक्त शहरी विकास हेतु 11 नए सेटेलाइट ग्रीन फील्ड टाउनशिप का निर्माण होगा! और बिहार को पूर्वी भारत के नए टेक्नोलॉजी हब के रूप में विकसित किया जाएगा! इसके लिए बिहार में डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, मेगा टेक सिटी और finटेक सिटी की स्थापना की जाएगी!

यह भी देखें: https://vlesociety.com/aadhar-card-new-app-2025

Leave a Comment