Khasra Khatauni Download Kaise Kare 2026 | Mobile se Khatauni Kaise Download Kare 2026

CSC New Update, Sarkari Yojana

comment No Comments

By Pratiksha Yadav

Khasra Khatauni Download Kaise Kare 2026 : आपको बता दें ! की यूपी भुलेख उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक ऑफिसियल ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड पोर्टल जारी किया गया है जिसे राजस्व विभाग ने नागरिक की सुविधा के लिए विकसित किया है इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में दिखा सके और सुरक्षित कर सके जिससे आम जनता बड़ी ही आसानी से देख सके और डाउनलोड करके ! इसे अपने पास सेव रख सके UP Bhulekh पोर्टल के माध्यम से नागरिक खसरा खतौनी जमाबंदी नक़ल और भू नक्शा आदि अपनी सभी महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ से बड़ी ही आसानी से चेक कर सकते है !

किसान, भूमि मालिक और संभावित खरीदार इसका उपयोग भूमि स्वामित्व की जांच, नामांतरण से जुड़े रिकॉर्ड देखने और संपत्ति से संबंधित विवादों की जानकारी के लिए कर सकते हैं ! जो भी नागरिक अपना रिकॉर्ड देखना चाहते है वह यहाँ से अपना स्टेटस देख सकते है यह डिजिटल सुविधा कर दी गयी है इससे अब लोगो को किसी भी सरकारी या लेखपाल या सहज जन सेवा केंद्र जाने की जरुरत नहीं होगी आप अपने घर बैठे ही मोबाइल से ही अपना पूरा रिकॉर्ड देख सकते है !

UP Bhulekh Khasra Khatauni Kaise Dekhen Online 2026

  • अगर आपको अपनी जमीन का पूरा रिकॉर्ड या फिर किसी दुसरे का आप रिकॉर्ड देखना चाहते है ! तो आपको सबसे पहले अपने फ़ोन के Chrome Browser में चले जाना है !
  • अब यहाँ से आपको UP Bhulekh टाइप करके सर्च करना है ! यहाँ से आपको सबसे इसका लिंक मिल जायेगा !
  • इसके बाद आपको होम पेज में राजस्व रिकॉर्ड / भुलेख या सीधे खतौनी खसरा का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करेगे !
  • अब यहाँ पर आपको सबसे पहले अपना राज्य सेलेक्ट करना होगा ! इसके बाद अपना जिला सेलेक्ट करेगे और तहसील चुनेगे फिर ब्लाक गाँव को सेलेक्ट करेगे !
  • जब आप यह सभी काम कर लेंगे तो आपके सामने 3 विकल्प आयेगे ! जिसमे खसरा नंबर , खतौनी नंबर , गाटा संख्या या अपना जिसके नाम से जमीन है यह सभी जानकारी दर्ज करेगे !
  • यह सभी विवरण भरने के बाद आपको खोजे या Search वाले आप्शन पर क्लिक करेगे !
  • अब आपके सामने आपका पूरा विवरण आ जायेगा ! यहाँ पर आप अपनी पूरी जानकारी देख सकते है और इसका पीडीऍफ़ भी सेव करके अपने पास रख सकते है !

भुलेख यूपी पोर्टल Bhulekh UP Portal रियल टाइम खतौनी की नक़ल कैसे देखे

  • अगर आप अपनी रियल टाइम की खतौनी देखना चाहते है ! तो आपको सबसे पहले भुलेख पोर्टल पर जाना होगा !
  • अब आपको यहाँ खतौनी का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना होगा !
  • यहाँ पर आपके सामने इसका होम पेज खुल कर आ जायेगा जिसमे लिखा होगा ” खतौनी की नक़ल देखे ” इस विकल्प पर क्लिक करेगे !
  • अब आपको यहाँ पर अपना जिला तहसील सेलेक्ट कर लेना है !
  • अब आपको अपना ब्लाक और गाँव को सेलेक्ट करना है इसके बाद यहाँ पर चार आप्शन मिलेगे !
  • खसरा/गाटा संख्या से खोजें !
  • खाता संख्या से खोजें !
  • खातेदार के नाम से खोजें !
  • नामांतरण की तिथि से खोजें !
  • खाता संख्या / गाटा संख्या दर्ज करें: खतौनी देखने के लिए खाता संख्या, गाटा संख्या या भू-स्वामी का नाम दर्ज करें।
  • किसान का विवरण देखें: सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद “खोजें” (Search) बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपकी Real-Time खतौनी (Khatauni) नकल स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी !
  • इसका आप प्रिंटआउट भी निकाल सकते है और इसकी पूरी डिटेल्स भी देख सकते है !

यह भी पढ़े : Aadhar card me mobile number kaise jode 2026 | Aadhar card me mobile no link kaise kare 2026 | How To Link Mobile Number to Aadhaar card

यदि आपके पास उत्तर प्रदेश में कोई प्लॉट या घर है, तो भूलेख उत्तर प्रदेश पोर्टल (Bhulekh UP India 2026) के ज़रिए आप घर बैठे-बैठे ही इसका ऑनलाइन खसरा खतौनी, भू नक्शा और भू अभिलेख देख सकते हैं ! ऊपर बताए गए चरणों की मदद से, अपना लैंड रिकॉर्ड आसानी से और कम समय में देखा जा सकता है ! इस पोर्टल के लॉन्च होने से सरकारी कामकाज में पारदर्शिता आई है और भ्रष्टाचार में कमी हुई है !

Leave a Comment