Labour card kaise banaye 2026 : श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के सबसे पुराने और महत्वपूर्ण मंत्रालयों में से एक है भारत सरकार के विभिन्न राज्यों के लिए श्रम विभाग है और यह मंत्रालय श्रमिको को श्रम कार्ड जारी किया जाता है ताकि उनके परिवारों को आर्थिक सहायता और सशक्तिकरण प्रदान किया जा सकेगा , हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से लेबर कार्ड कैसे बनाना है और कौन से लगेगे दस्तावेज इसकी पूरी जानकारी यहाँ पर देंगे !
लेबर कार्ड क्या है
जैसा की आप सभी जानते है की भारत में अधिकांश लोग कृषि और दिहाड़ी मजदूरी से अपनी आजीविका कमाते है उन्हें भारत सरकार और राज्य सरकार उनके परिवारो को सहायता प्रदान करेगी यह एक तरह से आपका पहचान पत्र भी बन गया है, यह कार्ड श्रम कार्ड के नाम से जाना जाता है !
इस कार्ड के माध्यम से लाभार्थी कई प्रकार की सेवाओ और सुविधाओ का लाभ उठा सकते है दुसरे शब्दों में आपको बता दें की श्रम कार्ड सरकार के श्रम विभाग द्वारा जारी किया गया है यह कार्ड श्रमिको की सुरक्षा , विकास , शिक्षा और सुरक्षा का ध्यान रखा है !
लेबर कार्ड आवेदन करने के लिए पात्रता
- श्रम कार्ड बनाने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए !
- आवेदक एक असंगठित कार्यकर्ता होना चाहिए !
- वह भारत का मूल निवासी होना चहिये !
- उसका मासिक वेतन 10,000 से कम ही होना चाहिए !
- आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए !
- आवेदक वही का निवासी होना चहिये जहाँ से वह आवेदन कर हो !
- आपको संगठित क्षेत्र में कार्यरत नहीं होना चाहिए या ईपीएफ/एनपीएस/ईएसआईसी का सदस्य नहीं होना चाहिए !
Labour Card Online बनाने के लिए जरुरी दस्तावेज
- आधार कार्ड !
- मोबाइल नंबर !
- ईमेल आईडी !
- बैंक खाता पासबुक !
- राशन कार्ड !
- परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड !
- आय प्रमाण पत्र !
- निवास प्रमाण पत्र !
- पासपोर्ट साइज फोटो !
लेबर कार्ड के लाभ / फायदे
- जीवन बीमा का लाभ !
- कार्ड धारक पीएम आयुष्मान योजना का लाभ ले सकता है !
- गर्भावस्था और प्रसव के दौरान महिलाओं को सहायता प्रदान की जाती है।
- दुर्घटना के कारण मृत्यु या चोट लगने की स्थिति में सहायता प्रदान की जाती है।
- बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्तियाँ।
- फावड़े और अन्य प्रकार के उपकरणों की खरीद के लिए वित्तीय सहायता !
लेबर कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाये 2026
- लेबर कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा !
- इसके बाद जब आप लिंक पर क्लिक करेगे तो आपके सामने इसका होम पेज खुल कर आ जायेगा !
- अब आपको Labour Card Registration के निचे Apply Now सेक्शन पर क्लिक करना होगा !
- अब आपके सामने एक न्यू पेज आयेगा जहाँ पर आपको अपना जिला , मंडल और जहाँ से आप आवेदन कर रहे है उसे सेलेक्ट करेगे !
- अब आपको यहाँ पर आधार नंबर दर्ज करना है और सर्च वाले बटन पर क्लिक कर देना है !
- अब आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा जिसे आपको सबमिट कर देना है !
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म आयेगा, जिसमे आपको अपनी सभी जानकारी अच्छे से भर देनी है !
- इसके बाद आपको जो दस्तावेज कहेगा अपलोड के लिए सभी अपलोड कर देना है !
- अब आपको घोषणा पत्र वहां से डाउनलोड करने के बाद भर कर इसे अपलोड कर देना है !
- इसके बाद आपको इसे सबमिट कर देना है और आपको इसका एप्लीकेशन नंबर मिल जायेगा !
- इसके बाद आपको ऑनलाइन 40 रुपये पेमेंट करने होगे !
- आपको इसकी स्लिप मिल जाएगी जिसे आप अपने पास सुरक्षित रख सकते है !
हमने आपको इस आर्टिकल में लेबर कार्ड को कैसे अप्लाई करना है और कौन से दस्तावेज इसमें लगेगे क्या मिलेगे इसके लाभ इसकी पूरी जानकारी यहाँ पर दी गए है अगर वाप भी उत्तर प्रदेश के निवासी है तो आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट से जाकर अपना कार्ड बना सकते है !
यह भी पढ़े : Ayushman card kaise download kare 2026 : Download ayushman card online 2026