Ladli Behna Yojana 30th Installment 2025:लाडली बहनों को मिली सौगात! सीएम मोहन यादव का बड़ा तोहफा! सीएम मोहन यादव ने निभाया वादा! और सीएम ने लाडली बहनों को ट्रांसफर किए ₹1500। मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए 12 नवंबर का दिन बहुत खास रहा!
इस दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवनी जिले में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में राज्य की 1 करोड़ 26 लाख बहनों के खातों में 1500 1500 ट्रांसफर किए! यानी कुल ₹1857 करोड़ की राशि सीधे बहनों के खातों में दी गई! यह रकम लाडली बहना योजना के तहत भेजी गई थी! इस मौके पर बहनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखी और उन्होंने मुख्यमंत्री को दिल से आशीर्वाद दिया!
Ladli Behna Yojana 30th Installment
कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने ना सिर्फ पैसा बांटा बल्कि शिवानी जिले के विकास से जुड़ी कई योजनाओं का भी शुभारंभ किया! उन्होंने लगभग 560 करोड़ की लागत से बनने वाले 114 विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया! इसके साथ ही उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी बाघ की प्रतिमा का अनावरण भी किया!
जिससे शिवनी का नाम पर्यटन के नक्शे पर और चमकने वाला है! कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय कलाकारों का सम्मान किया और वहां लगी प्रदर्शनकारी का अवलोकन भी किया! उन्होंने छोटी बच्चियों के साथ बैठकर खीर खाई और उनके अन्य प्राशन संस्कार में भी शामिल हुए!
Ladli Behna Yojana 30th Kist Update
कार्यक्रम में मंच से बोलते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि शिवानी जिला महिलाओं को प्राथमिकता देने वाला जिला बन चुका है! उन्होंने कहा कि आज शिवानी में एक साथ रक्षाबंधन और भाईदूज दोनों का माहौल है! क्योंकि लाडली बहनों को पैसा मिलना किसी त्यौहार से कम नहीं है! उन्होंने कहा कि मौजूद लोगों से अपने मोबाइल की टॉर्च जलाने को कहा और फिर मुस्कुराते हुए बोले देखो हमने जो वादा किया वो हमने पूरा कर दिखाया!
बहनों को ₹250 बढ़ाकर ₹1500 मिलें
सीएम यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है! और मध्य प्रदेश भी उसी दिशा में कदम बढ़ा रहा है! उन्होंने बताया कि सरकार का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है! इसीलिए यह राशि धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी ताकि हर बहन को अपने जीवन में आर्थिक सहारा मिल सके!
उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसा और कहा कि जब सरकार ने बहनों को ₹250 बढ़ाकर ₹1500 देने की घोषणा की थी तो कांग्रेसियों ने इसका मजाक उड़ाया था! लेकिन आज हमने वादा निभाया है और बहनों के खातों में पैसे भेज दिए हैं! मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सवाल करती थी कि इतने पैसे आए कहां से?
लेकिन अब सबके सामने सच्चाई है! कि सरकार ने डंके की चोट पर यह काम पूरा किया है! मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राशि आगे भी मिलती रहेगी और इससे कोई ताकत नहीं रोक सकती! उन्होंने कहा कि बहनों का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए लगातार काम करती रहेगी!
यह भी देखें: https://vlesociety.com/up-home-guard-bharti-2025/