Lado Lakshmi Yojana Update अब महिलाओं को मिलेंगे 12 हजार रुपये

Sarkari Yojana

comment No Comments

By Dheeraj Tiwari

Lado Lakshmi Yojana Update: हरियाणा सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव का खाका लगभग तैयार कर लिया है! मुख्यमंत्री नायब सैनी की इच्छा है कि महिलाओं को ₹2100 मासिक भत्ता देने की बजाय किसान सम्मान निधि की तर्ज पर साल में दो बार एकमुश्त यह राशि प्रदान की जाए!

Lado Lakshmi Yojana

किसान सम्मान निधि पूरे देश में सफलतापूर्वक चल रही है! इस योजना के तहत साल में तीन बार ₹2000- ₹2000 की राशि किसान के खाते में डाली जाती है! किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन को लेकर किसी तरह का विवाद भी नहीं है। लाडो लक्ष्मी योजना में महिला साल में ₹25,200 मिलने की प्रस्तावित है! छ माह में एक मुश्त दी जाने वाली राशि ₹12,600 होगी!

महिलाओं के खातों में एक मुश्त ₹10,000 पहली किस्त

बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में महिलाओं के खातों में एक मुश्त ₹10,000 पहली किस्त के रूप में डाले गए हैं! मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश के बाद लाडो लक्ष्मी योजना के लाभ के लिए संचालित ऐप में बदलाव लाने की प्रक्रिया चालू कर दी गई है!

समाज कल्याण विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार बेदी चाहते है! कि महिलाओं को एक मुश्त भी राशि मिले और मासिक भी मिले! उनकी सोच है कि ₹2100 मासिक में से महिलाओं को ₹1100 मासिक प्रदान कर दिया जाए! और बचे हैं ₹1000 उन्हें हर 6 महीने में दिया जाए! कई अधिकारी इससे सहमत नहीं है! वो मुख्यमंत्री नायब सिंह सहनी की सोच का समर्थन इसलिए कर रहे है! क्योंकि महिलाओं के खातों में 6 महीने बाद एक साथ जब ₹12,600 जाएंगे तो वह इस राशि का सकारात्मक इस्तेमाल कर सकती हैं!

राज्य में अक्टूबर महीने के लिए ₹2100 महिलाओं के खातों में भेजे जा चुके हैं

राज्य में अक्टूबर महीने के लिए ₹2100 महिलाओं के खातों में भेजे जा चुके हैं! 31 मार्च 2026 तक पांच बनते हैं! जिसकी राशि ₹10,500 बनेगी! अप्रैल 2025 में 5 महीने की राशि महिलाओं के खातों में भेज दी जाएगी! जबकि अगले 6 महीने की राशि ₹12,600 की खातों में भेजने की योजना है!

अक्टूबर में जब महिलाओं के खातों में ₹2100 की राशि गई थी। उस समय 572631 महिलाओं ने लाडो लक्ष्मी योजना के लाभ के लिए पंजीकरण कराया था! अब इनकी संख्या करीब 9 लाख तक पहुंच चुकी है! फिलहाल क्योंकि यह ऐप में बदलाव किए जा रहे है! इसलिए पंजीकरण की प्रक्रिया बंद है। दिसंबर महीने के आरंभ से दोबारा पंजीकरण की प्रक्रिया चालू हो जाएगी!

यह भी देखें: https://vlesociety.com/upsssc-pet-result-2025/

Leave a Comment