LPG Gas Cylinder Price जानें LPG के बदले नियम, कितने हैं सिलेंडर के दाम?

Sarkari Yojana

comment No Comments

By Dheeraj Tiwari

LPG Gas Cylinder Price: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध ने वैश्विक ऊर्जा संकट खड़ा कर दिया! स्ट्रेट ऑफ हॉर्मोज से होने वाली सप्लाई बाधित होने की वजह से दुनिया भर तेल और गैस की किल्लत सामने आ रही है! युद्ध के चलते वैश्विक बाजार गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहा है! इसका असर भारत पर भी दिखाई देने लगा है!

LPG Gas Cylinder Price

इसी बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर के नियमों में बदलाव कर दिया गया है! जो सिलेंडर पहले 21 दिन में बुक हो जाता था अब उसे बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया! हालांकि सरकार का साफ तौर पर कहना है कि जिन्हें आवश्यकता है वह पहले भी बुक कर सकते हैं!

इसी के साथ-साथ घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें भी बढ़ा दी गई है! और इसकी कीमत में ₹60 का इजाफा किया गया! वहीं कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹115 का इजाफा किया गया है! एलपीजी सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है!

LPG के बदले नियम, कितने हैं सिलेंडर के दाम?

तो आइए जानते हैं कि गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव के बाद अब आपके शहर में कितना रेट है! सबसे पहले बात करते हैं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के बारे में! नई दिल्ली में इसकी कीमत ₹913 है! मुंबई में ₹912, गुड़गांव में 921, बेंगलुरु में 915, चंडीगढ़ में 862 और जयपुर में ₹916 का मिल रहा है! इसी के साथ ही सबसे महंगा पटना में है! यह यहां पर ₹102 का है। कोलकाता में 939 है। चेन्नई में 928, नोएडा में 910, भुवनेश्वर में इसकी कीमत 939, हैदराबाद में 965, लखनऊ में 950 और त्रिवेंद्र में ₹922 का एलपीजी गैस सिलेंडर बिक रहा है!

कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर तो इसकी कीमत

अब बात करते हैं कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर तो इसकी कीमत नई दिल्ली में ₹1883 है! मुंबई में ₹1876, चेन्नई में ₹243 वहीं कोलकाता में इसके दाम ₹1988 हैं। सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि भारत में गैस और तेल की आपूर्ति है। लोगों को अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है! लेकिन इस बीच सरकार की ओर से गैस सिलेंडर की बुकिंग का समय 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है!

क्या देश भर में एलपीजी की किल्लत हो सकती है

वहीं इसी बीच खबर सामने आ रही थी कि देश भर में एलपीजी की किल्लत हो सकती है! लेकिन अब सरकार ने साफ तौर पर कह दिया है! कि हमारे पास पर्याप्त गैस है और जिस तरह की अफवाहें फैल रही है कि देश भर में एलपीजी की किल्लत है, लाइनें लग रही है, वह सब अफवाह हैं और उन पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है! यहां तक कि ऊर्जा संकट के बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी बयान सामने आया! उन्होंने कहा कि देश पूरी तरह से तैयार है और किसी तरह की कोई कमी नहीं है!

पीएम मोदी ने सख्त चेतावनी देते हुए यह भी कहा है! कि जो भी अफवाह फैला रहा है उन पर कड़ी नजर रखनी होगी और बड़ी कारवाई भी करनी होगी! उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार और राजस्थान से लेकर राजधानी दिल्ली तक एलपीजी को लेकर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और लोगों से भी अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की जा रही है!

लेकिन इसी बीच में लोगों को महंगाई का झटका जरूर लगा है! क्योंकि एलपीजी के घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर दोनों के ही दाम बढ़ा दिए गए जिससे लोगों का रसोई का बजट भी बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है!

यह भी देखें: https://vlesociety.com/pm-kisan-22th-installment-payment-list-out/

Leave a Comment