LPG Gas e-KYC Online Kaise Kare 2025 : अगर आपने अभी तक एलपीजी गैस सिलेंडर का ई-केवाईसी नहीं किया है तो अब आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही एलपीजी KYC कर सकते है, यह आप सभी के लिए बहुत ही अच्छी खबर है की अब आपको कही भी जाने की जरुरत होगी ,अब आप अपने फ़ोन से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण को पूरा कर सकते है इसे आप बिलकुल फ्री में कर सकते है हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी जानकारी देंगे की कैसे आपको kyc पूरा करना है !
अब सभी एलपीजी उपभोक्ताओ को जल्दी से कर लेनी है अपनी ई-केवाईसी पूरी अन्यथा उन्हें आने वाली Subsidy नहीं मिलेगी इस लिए आपको बायोमेट्रिक आधार प्रमाणी करण कराना जरुरी है, तो अगर आपके भी घर में गैस सिलेंडर और अभी तक अपने अपना ई-केवाईसी नहीं करवाया है तो कर लें !
Main objective of Ujjwala Yojana LPG KYC
सरकार की पहल योजना गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वालों के बैंक खातों में एलपीजी सब्सिडी प्रदान करती है इसके अलावा, आधार सत्यापन यह सुनिश्चित करता है, कि एक परिवार को केवल एक कनेक्शन के लिए ही गैस सब्सिडी मिले इससे पहले, एलपीजी केवाईसी ऑनलाइन की समय सीमा कई बार बढ़ाई गई थी फिर भी, जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पूरा नहीं किया है और आधार लिंक नहीं किया है, उन्हें सिलेंडर की डिलीवरी रोक दी जाएगी और सब्सिडी का भुगतान नहीं किया जाएगा !
एलपीजी उपभोक्ता ई-केवाईसी करने के लाभ
- ई-केवाईसी प्रक्रिया फर्जी या डुप्लीकेट गैस कनेक्शन की पहचान करने और उन्हें खत्म करने में मदद करती है, इससे यह सुनिश्चित होता है कि सब्सिडी केवल वास्तविक और योग्य लाभार्थियों तक ही पहुंचे !
- सब्सिडी का सबसे बड़ा लाभ यह है की उन्हें हर बार जब वह अपना सिलेंडर बुक करेगे तो उन्हें इसके कुछ पैसे आपके खाते में आ जायेगे !
- यह गैस वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाती है !
- ई-केवाईसी के माध्यम से, आपकी पहचान और आपके बैंक खाते की जानकारी को आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) के जरिए प्रमाणित किया जाता है, जिससे पूरी प्रक्रिया आसान और तेज हो जाती है !
LPG ई-केवाईसी करने के लिए डाक्यूमेंट्स
- आधार कार्ड !
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर !
- गैस कनेक्शन नंबर !
- या गैस पासबुक !
- गैस सिलेंडर लेने के समय जो नंबर लिंक करवाया हो वह !
- ऑनलाइन ई-केवाईसी के लिए इस पर ओटीपी (OTP) आता है !
- बैंक खाता पासबुक !
- उपभोक्ता संख्या (Consumer Number) !
LPG Gas KYC Kaise Kare mobile se 2025 Online
सभी एलपीजी गैस कनेक्शन धारक जो की अपने अपने मोबाइल से स्टेप बाई स्टेप केवाईसी को पूरा सकते है तो आइये जानते है की कैसे हम मोबाइल से kyc को करेगे !
- भारत गैस कनेक्शन की kyc को पूरा करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में जाना होगा !
- इसके बाद आपको यहाँ पर सर्च बॉक्स में Hello BPCL और Aaadhar Face RD App को टाइप करके सर्च करेगे और आपको इन्हें इनस्टॉल कर लेना है !
- जब ये दोनों एप्प डाउनलोड हो जायेगे तब आपको इन्हें ओपन करना है !
- अब यहाँ पर आपको अपने गैस कनेक्शन से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज किया है उस पर ओटीपी सत्यापन करना होगा इसके बाद यहाँ Creat Account के आप्शन पर क्लिक करेगे !
- जैसे ही आप उस पर क्लिक करेगे तो आपके सामने इसका नया पेज खुल कर आ जायेगा !
- अब यहाँ पर आपको अपने तरीके से 4 अंको का पिन सेट करना है !
मोबाइल से गैस कनेक्शन केवाईसी करने के लिए एप्प में लॉग इन कैसे करे
- जब आप एप्प में पिन को बना लेंगे उसके बाद आपको लॉग इन पेज में जाकर लॉग इन कर लेना है !
- अब यहाँ पर आपको नीचे की तरफ स्क्रॉल करना है इसके बाद में आपको नीचे Complete E-KYC का आप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक कर लेना है !
- अब यहाँ पर आपको कनेक्शन से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करना है आपके नंबर पर आये ओटीपी को सबमिट करके प्रोसीड वाले बटन पर क्लिक कर देना है !
- अब आपने जो Aadhar Face RD App को डाउनलोड किया है वह एप्प खुल जायेगा और एक वहां पर गोल घेरे वाला विकल्प मिलेगा जिसमे आपको अपना चेहरा वेरीफाई करना होगा !
- जब आप फेस अपना वेरीफाई करेगे तो ग्रीन लाइट on होगी इसके बाद आपका E KYC होने के बाद आपको एक नया पेज देखने को मिलेगा !
- इस प्रकार से आपका kyc पूरा हो जायेगा जिसके बाद से आप इसका लाभ प्राप्त कर पायेगे !