Mahila Samriddhi Yojana महिलाओं को दिल्ली सरकार दे रही रु2500/- जानें कब और कैसे मिलेगा लाभ

Sarkari Yojana

comment No Comments

By Dheeraj Tiwari

Mahila Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार और राज्य सरकारें कई तरह की योजनाओं का संचालन करती हैं! इन योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है! वहीं कई योजनाओं के जरिए सिर्फ महिलाओं को भी लाभ दिया जाता है!

Mahila Samriddhi Yojana

इसी क्रम में अब दिल्ली सरकार भी महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने वाली है! जिसका ऐलान सरकार द्वारा किया गया है! यह लाभ महिला समृद्धि योजना के तहत मिलेगा! इसके लिए दिल्ली सरकार ने बीते दिन जारी किए बजट में ₹5100 करोड़ के बजट का प्रावधान भी रखा है!

चलिए अपनी इस आर्टिकल में हम आपको बताते है! कि महिला स्मृद्धि योजना में कौन महिलाएं आवेदन कर सकती हैं? आवेदन का तरीका क्या होगा और आवेदन के समय कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स आपको चाहिए होंगे!

महिला समृद्धि योजना

सबसे पहले बात करते हैं कि महिला समृद्धि योजना में कौन आवेदन कर सकता है। जिन महिलाओं की उम्र 21 से 59 वर्ष के बीच है! जो महिलाएं दिल्ली के निवासी हैं! महिला का दिल्ली में कम से कम 5 साल रहना अनिवार्य है! वे महिलाएं जो गरीबी रेखा यानी कि बीपीएल या फिर ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आती हैं! वह इस योजना में आवेदन कर सकती हैं!

योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता

साथ ही वह महिला पात्र है! जिसके परिवार की आय लगभग ₹.5 लाख से ₹ लाख के बीच सालाना है! महिला या परिवार का कोई सदस्य टैक्स की श्रेणी में ना आता हो यानी करदाता ना हो! और महिला की सरकारी नौकरी ना हो! महिला सर्विस से रिटायर्ड ना हो! और जो महिला किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ ना ले रही हो वह भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं!

Mahila Samriddhi Yojana में आवेदन कैसे करें

आइए अब आपको बताते हैं कि महिला समृद्धि योजना में अप्लाई कैसे कर पाएंगी! मिली जानकारी के मुताबिक विशेषज्ञ कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप दिल्ली सरकार इस योजना के लिए एक वेबसाइट लाएगी! इस वेबसाइट के जरिए पात्र महिलाएं आवेदन कर पाएंगी। माना यह भी जा रहा है कि योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन की भी व्यवस्था रखी जाएगी!

महिलाओं को मिलेंगे ₹2500 हर महीने

अब सवाल उठता है कि महिलाओं को ₹2500 हर महीने कैसे मिलेंगे? महिला समृद्धि योजना से जो भी पात्र महिलाएं जुड़ेंग! उन्हें हर महीने ₹2500 का लाभ देने का प्रावधान है! दिल्ली सरकार यह पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते यानी कि अकाउंट में भेजेगी! डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए यह पैसे हस्तांतरित किए जाएंगे!

देने होंगे यह जरूरी दस्तावेज

महिला समृद्धि योजना में आवेदन के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए होंगे? आइए आपको बताते हैं। आवेदनकर्ता का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, बीपीएल कार्ड, बैंक खाते की जानकारी यह सभी डॉक्यूमेंट्स आपको देने होंगे!

दिल्ली में महिला समृद्धि योजना लॉन्च

दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए गए बजट में इस महिला समृद्धि योजना को शुरू करने और इसकी प्रक्रिया को शुरू करने की जानकारी दी गई। हालांकि यह किस तारीख से शुरू होगी? फिलहाल इसकी जानकारी सरकार द्वारा नहीं दी गई है! दिल्ली में महिला समृद्धि योजना लॉन्च हो चुकी है और महिला स्मृद्धि योजना के तहत दिल्ली की हर पात्र महिला को हर महीने ₹2500 मिलेंगे!

यह रकम सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होगी! बजट में इसके लिए ₹5100 करोड़ का फंड आवंटित किया गया है! गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में महिलाओं को वित्तीय तौर पर मजबूत करने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम चलाई जा रही हैं! इसमें मध्य प्रदेश की लाडली बहना महाराष्ट्र की लाडकी बहन जैसी योजनाएं शामिल है!

यह भी देखें: https://vlesociety.com/up-electricity-bill-rate/

Leave a Comment