Mahtari Vandana Yojana KYC Kaise Kare 2025 : आपको बता दें की छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गयी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 69 लाख से अधिक पात्र महिलाओ को आर्थिक सहायता दी जाएगी, लेकिन अभी हाल ही में रिपोर्ट के मुताबिक 4.18 लाख महिलाओ ने अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं पूरा करवाया है, इसलिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी जिलो को निर्देश दिया है की जितने भी आंगनववाड़ी कार्यकर्ता है उन सभी को सभी महिलाओ के घर घर जाकर केवाईसी पूरी करेगी !
Mahtari Vandan Yojana का मुख्य उदेश्य
यह योजना छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओ को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरुवात की है, यह योजना राज्य के उन सभी विवाहित और विधवा महिलाओ के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से है वह इसकी मुख्य पात्र है इसके अंतर्गत महिलाओ को हर महीने 1000 रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी,
लेकिन आपको इसका लाभ तभी मिलेगा जब अपने इस योजना में आवेदन किया होगा,हम आपको इस आर्टिकल के अंतर्गत इसकी पूरी जानकारी देने वाले है की कैसे आपको केवाईसी करनी है और कौन से लगेगे दस्तावेज ताकि आपको इसका पूरा लाभ मिल सके !
महतारी वंदन योजना का लाभ कैसे मिलेगा
इस योजना का लाभ केवल उन्ही महिलाओ को मिलेगा जो राज्य के स्थाई निवासी है और जिनकी पारिवारिक आय सरकार की तय सीमा से भी बहुत कम है, और उनके पास कोई भी रोजगार नहीं है उनको इसका लाभ दिया जायेगा और इसका पैसा उन्हें सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है,
ताकि उन्हें किसी बिचौलिए या एजेंट की जरूरत न पड़े योजना के माध्यम से लाखों महिलाओं को हर महीने का आर्थिक सहारा मिल रहा है, जिससे वे अपने घर की छोटी-मोटी जरूरतें आसानी से पूरी कर पा रही हैं ! और जो महिलाये अन्य भी योजना का लाभ ले रही है उन्हें भी इसका लाभ प्रदान किया जायेगा, लेकिन इसके लिए उन्हें इससे जुड़े सभी कार्यो को पूरा करना होगा ताकि उनको सही तरीके से इसका लाभ मिल सके !
महतारी वंदन योजना KYC करने के लिए कौन से लगेगे दस्तावेज
इस योजना में केवाईसी को पूरा करने के लिए उनको इन सभी दस्तावेजो की जरुरत होगी, जो हम आपको अभी नीचे बतायेगे !
- आधार कार्ड !
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर !
- बैंक खाता !
- पासपोर्ट साइज फोटो !
- आवेदन करने के बाद मिल आवेदन नंबर !
- अगर विधवा महिला है तो पति का आधार उसका मृत प्रमाण पत्र !
- राशन कार्ड !
CSC Center से कराये महतारी वंदन योजना की KYC
आपको बता की महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना के अधिकारी जगरानी एक्का ने बताया है, की लगभग जिले में 2 लाख 25 हजार 645 हितग्राही महिलाओ को इस योजना के अंतर्गत 1-1 हजार की राशि मिल रही है शासन के निर्देश के अनुसार हितग्राहियों को ई-केवाईसी कराना बहुत ही अनिवार्य है, यह एक प्रकार से सभी लाभार्थियों का सत्यापन करने के लिए प्रोसेस जरी किया गया है इसका पोर्टल अक्टूबर से खोल दिया गया है ,जिनका KYC नहीं हुआ है वह अपने किसी नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र सा जाकर करवा ले अन्यथा इसका लाभ उन्हें नहीं मिल पायेगा ,ध्यान दें, शासन के निर्देशानुसार यह ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण रूप से निःशुल्क होता है। हितग्राही से कोई शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए !