Maiya Samman Yojana 2025: मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है! राज्य सरकार जल्द ही इसत्वाकांक्षी योजना की 16वीं किस्त लाभार्थियों के बैंक खाते में जारी करने वाली है!
Maiya Samman Yojana 2025
विभाग ने नवंबर माह की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजने की तैयारी पूरी कर ली है! उम्मीद है कि अगले 2 से 3 दिनों के भीतर सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में पैसे पहुंच जाएंगे! आपको जानकारी देते चले कि मंईयां सम्मान योजना के तहत हर महीने ₹2500 की सहायता राशि लाभुक महिलाओं को दी जाती है!
Maiya Samman Yojana 16th Installment
सरकार ने उन महिलाओं को दोहरे लाभ देने का निर्णय लिया जिन्हें पिछले यानी कि 15वीं किस्त नहीं आ पाई थी। ऐसे में लाभार्थियों को इस बार 16वीं किस्त के तौर पर कुल ₹5000 भी मिल सकते हैं। तो वहीं जिन महिलाओं को पहले ही सभी किश्तें समय पर मिलती आ रही है। उन्हें इस बार भी सामान्य रूप से ₹2500 का लाभ मिलेगा!
जानकारी हो कि मंईयां सम्मान योजना 18 से 50 वर्ष की आयु की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना है!
इन लाभार्थियों को मिलेगा मंईयां सम्मान योजना 16वीं किस्त
विभाग के अनुसार लाभार्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्हें बिना किसी रुकावट के राशि प्राप्त हो! योजना की किस्त विभाग की गाइडलाइन और मापदंडों के आधार पर भेजी जाएगी। आपका आधार बेस्ड बैंक खाता होना अनिवार्य है!
साथ ही योजना की वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए! आपका आधार कार्ड और राशन कार्ड लिंक होना चाहिए! योजना में किसी भी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए। यानी कि योजना का फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सही-सही दी गई हो! ऐसे में आपकी किस्त खाते में भेज दी जाएगी!
क्या है Maiya Samman Yojana 2025
आपको बता दें! कि मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार के लिए तमामत्वाकांक्षी योजनाओं में एक है! कहा जाता है कि इसी योजना के बदौलत झारखंड में जेएमएम गठबंधन की सरकार बनी थी! 2024 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सूरी ने महिलाओं से वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बनती है! तो सत्ता में आते साथ सबसे पहले जो बड़ा बदलाव होगा!
वह यह कि ₹1000 मिलने वाली मंईयां सम्मान योजना की राशि बढ़कर सीधे ₹2500 हो जाएगी! जब हेमंत सोरेन सत्ता में आते हैं तो पहले ही कैबिनेट बैठक में इस योजना के प्रस्ताव को मंजूरी भी दे देते हैं! इसके साथ ही महिलाओं के खाते में अब 1000 की जगह ₹2500 की राशि ट्रांसफर की जाती है!
हालांकि इस योजना की राशि को ट्रांसफर करने में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा! क्योंकि कई फर्जी वाले भी सामने आए! बावजूद इसके अब लाभुक महिलाओं के खाते में यह पैसे सही सलामत जा रहे हैं!
यह भी देखें: https://vlesociety.com/pm-kisan-21th-installment-date-out/