Maiya Samman Yojana Jharkhand New Update | Jharkhand Maiya Samman Yojana Physical Verification

Sarkari Yojana

comment No Comments

By Dheeraj Tiwari

Maiya Samman Yojana Jharkhand New Update: अगर आप भी मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला है! तो आप सभी महिलाओं के लिए बहुत जरूरी जानकारी सामने निकलकर आ रही है! झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की एक अहम योजना है! जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने तय राशि दी जाती है!

Maiya Samman Yojana Jharkhand New Update

इसी योजना के अंतर्गत अब वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लाभार्थियों का वार्षिक भौतिक सत्यापन कराया जाना है! यानी कि फिजिकल वेरिफिकेशन ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजना का लाभ सही लोगों तक पहुंच रहा है!

झारखंड की मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत भौतिक सत्यापन यानी फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर जिला स्तर से प्रखंड कार्यालय को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं! और प्रखंड कार्यालयों ने आगे पंचायत कार्यालयों को भी इसकी जानकारी दे दी है!

आंगनबाड़ी सेविका के माध्यम से होगा सत्यापन

पूर्वी सिंहभूम जिले के में इस योजना के लाभुकों के भौतिक सत्यापन को लेकर उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को साफ निर्देश दिए है! कि यह काम आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के जरिए ही कराए जाए ताकि लाभुक महिलाओं को बेवजह दफ्तरों के चक्कर ना लगाने पड़े!

इसके बावजूद घाट शीला प्रखंड के कुछ पंचायतों में हालात अलग नजर आ रहे हैं! जहां पंचायत स्तर पर बने WhatsApp ग्रुप के जरिए महिलाओं को मैसेज भेजकर पंचायत कार्यालय बुलाया जा रहा है!

फार्म भरने के लिए कई दस्तावेज जरूरी

इन संदेशों में लाभुक महिलाओं से आधार कार्ड, राशन कार्ड, डीबीटी से जुड़ा एकल बैंक खाता और वोटर कार्ड की फोटो कॉपी के साथ पंचायत कार्यालय पहुंचकर वेरिफिकेशन फॉर्म भरने को कहा जा रहा है!

जबकि उपायुक्त के पत्र में साफ लिखा है! कि मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के सभी लाभुकों का भौतिक सत्यापन मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR कार्य के दौरान ही आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के माध्यम से किया जाना है!

Maiya Samman Yojana Big Update

मैया सम्मान योजना वेरिफिकेशन को लेकर भ्रम। इस अलग-अलग तरह की प्रक्रिया के कारण लाभुक महिलाओं के बीच काफी उलझन की स्थिति बन गई है! कई महिलाएं समझ नहीं पा रही कि उन्हें पंचायत कार्यालय जाना जरूरी है या फिर आंगनबाड़ी सेविका उनके घर आकर सत्यापन करेंगी!

इसके साथ ही दोबारा फॉर्म भरवाने को लेकर भी कई तरह की बातें होने लगी हैं! जिससे महिलाओं की चिंता बढ़ गई है! महिलाओं का कहना है! कि कुछ महीने पहले ही उन्होंने प्रज्ञा केंद्र, बैंक और प्रखंड कार्यालय में लंबी कतारों में लगकर अपने बैंक खाते को डीवीडी से जुड़वाया था और जरूरी कागजात जमा किए थे!

जिसके बाद उन्हें योजना की राशि मिलनी शुरू हुई थी! अब फिर से भौतिक सत्यापन और कागजात मांगने से महिलाओं को डर है कि कहीं उनका नाम योजना से ना हटा दिया जाए!

Jharkhand Maiya Samman Yojana Physical Verification

कई लाभों की यह सवाल भी उठा रही है! कि जब प्रशासन के निर्देश आंगनबाड़ी सेविका के माध्यम से होगा सत्यापन! गौर करने वाली बात यह है! कि पूर्वी सिंहभूमि जिले के उपायुक्त ने 12 दिसंबर को जारी अपने पत्र में लिखा है! कि इस समय सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण के काम में लगी हुई है!

और इसी के साथ मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन भी किया जा रहा है! पत्र में यह भी कहा गया है! कि प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी आपस में तालमेल बनाकर तय फॉर्म में सत्यापन का काम पूरा कराएं! ताकि प्रक्रिया साफ और आसान से पूरी हो सके!

प्रशासन का कहना है कि इसका मकसद यह है! कि लाभुक महिलाओं को बार-बार दफ्तर ना आना पड़े! और सत्यापन का काम घर-घर जाकर आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के जरिए किया जाए! लेकिन फिलहाल अलग-अलग तरीके अपनाए! जाने से योजना की लाभुक महिलाओं के बीच चिंता और भ्रम की स्थिति बनी हुई है!

यह भी देखें: https://vlesociety.com/how-to-change-mobile-number-in-aadhar/

Leave a Comment