Maiya Samman Yojna 17th Installment: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की महिलाओं को क्रिसमस का तोहफा दे दिया! जी हां, 16वीं किस्त जिसकी उम्मीद झारखंड की महिलाओं को एक लंबे समय से थी, वह 16वीं किस्त यानी कि नवंबर की राशि मैया सम्मान की महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हो चुकी है!
Maiya Samman Yojna 17th Installment
क्रिसमस से पहले ही यह भेंट महिलाओं को जाने लगी और क्रिसमस होते-होते महिलाओं के खाते में लगभग यह राशि पहुंच चुकी है! महिलाएं इस राशि को पाकर काफी खुश और उत्साहित दिखी! तो वहीं दूसरी तरफ एक सवाल महिलाओं के मन में था! वह सवाल था कि आखिरकार 2 महीने की राशि क्यों नहीं? क्योंकि चर्चा थी! कि इस बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 2500 नहीं बल्कि ₹5000 की राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे! यानी कि 16वीं और 17वीं किश्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होनी थी! लेकिन इस बार महिलाओं को सिर्फ 16वीं किश्त का लाभ मिला है!
खाते में क्यों नहीं आए 5000? कब मिलेगी 17वीं किस्त?
17वीं किश्त यानी कि दिसंबर के पैसे महिलाओं के खाते में अब तक नहीं आए! ऐसे में हर कोई यह जानना चाह रहा है! कि यह राशि क्यों नहीं आई और नहीं आई तो कब तक आएगी! तो आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें! कि अब यही उम्मीद की जा रही है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस राशि को 14 जनवरी से पहले उनके खाते में ट्रांसफर करेंगे! जी हां, खरमास खत्म होने से पहले यह राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हो जाएगी! यानी कि 17वीं किस्त अब आपको जनवरी में मिलेगी!
Maiya Samman Yojna 17th Installment Kab Aayegi
एक लंबे समय से इस बात की चर्चा थी कि जब 16वीं किश्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होगी! तो इसके साथ ही दिसंबर माह की राशि और 17वीं किश्त भी महिलाओं के खाते में एक साथ ट्रांसफर हो जाएगी! क्योंकि कई बार इससे पहले भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक साथ दो और तीन किश्तें ट्रांसफर कर चुके हैं! फिर चाहे बात दीपावली की हो या फिर किसी दूसरे त्यौहार की!
ऐसे में यही उम्मीद थी और चर्चा थी कि इस बार भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो बार की राशि ₹5000 एक मु्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे! हालांकि महिलाओं को 5000 तो नहीं मिले लेकिन ₹2500 मिल गए हैं और उम्मीद यही की जा रही है! कि जनवरी माह में महिलाओं के खाते में यह ₹2500 भी ट्रांसफर हो जाएंगे!
Maiya Samman Yojana
आपको बता दें कि मैया सम्मान योजना झारखंड कीत्वाकांक्षी योजनाओं में एक है! इसलिए भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद इस योजना की निगरानी करते हैं और किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं! चुनाव विशेषज्ञ यह मानकर चलते हैं!
कि इसी योजना के बदौलत 204 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बंपर बहुमत मिली थी! यही वजह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता के भरोसे पर खरा उतरते हुए इस योजना की राशि लगातार महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करने का काम किया है!
यह भी देखें: https://vlesociety.com/train-ticket-price-hike/