Manrega job card ki kyc kaise karen 2025 : दोस्तों जैसा की आप सभी को बता दें ! के सरकार ने अभी अभी घोषणा की जितने भी जिले के शत प्रतिशत मनरेगा जॉब कार्ड धारी है ! उन सभी को जल्द से जल्द अपना ई-केवाईसी करवा लेना है अगर वह अपना kyc नहीं करवाते है ! तो उन्हें इसका मिलने वाला पैसा भी नहीं मिलेगा और जॉब कार्ड भी अस्वीकृत कर दिया जायेगा ! तो जो भी इसके तहत लोग काम कर रहे है वह जल्द से जल्द अपना काम करवा ले हम आपको इस आर्टिकल के अंतर्गत इससे जुडी पूरी जानकारी देंगे की किस तरह से KYC करनी है !
मनरेगा जॉब कार्ड KYC का मुख्य उद्देश्य
जिले के शत प्रतिशत मनरेगा जॉब कार्डधारी को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है ! ई-केवाईसी नहीं कराने वाले मजदूरों का जॉब कार्ड अस्वीकृत कर दिया जाएगा ! इस बाबत डीडीसी ने पत्र जारी किया है ! कहा है कि जिन मजदूरों के जॉब कार्ड का ई-केवाईसी नहीं होगा, उन्हें आने वाले दिनों में मनरेगा योजना के तहत मिलने वाले 100 दिन के रोजगार और अन्य योजना से वंचित होना पड़ेगा !विभागीय जानकारी के अनुसार पिछले कुछ माह से प्रखंडवार और पंचायतवार ई-केवाईसी का कार्य पंचायत रोजगार सेवक और मनरेगा मेट द्वारा किया जा रहा है ! लेकिन, इस दिशा में विशेष प्रगति नहीं दिख रहा है ! ग्रामीण विकास विभाग, केंद्रीय मंत्रालय की ओर से पूर्व में 30 नवंबर तक ही ई-केवाईसी की तिथि निर्धारित थी, लेकिन इसे अब 15 दिसंबर तक दिया गया है !
ई-केवाईसी कार्य को लेकर संबंधित प्रखंडों की स्थिति
प्रखंडवार आंकड़ा के अनुसार सबसे अधिक घनश्यामपुर प्रखंड में 7534 मजदूरों का सत्यापन हो चुका है। दूसरे स्थान पर हनुमाननगर, तीसरे पर गौड़ाबौरम, चौथे पर जाले, पाँचवें पर किरतपुर, छठे पर अलीनगर, सातवें पर केवटी और आठवें स्थान पर बहादुरपुर प्रखंड है। 9वें स्थान पर हायाघाट, दसवें पर मनीगाछी, ग्यारहवें पर सिंहवाड़ा, बारहवें पर कुशेश्वरस्थान, तेरहवें स्थान पर बिरौल, चौदहवें स्थान पर बेनीपुर, पंद्रहवें पर कुशेश्वरस्थान पूर्वी, सोलहवें पर दरभंगा सदर और सबसे निचले पायदान पर बहेड़ी और तारडीह हैं !
Manrega E-Kyc के लिए जरुरी दस्तावेज
- जॉब कार्ड !
- आधार कार्ड !
- मोबाइल नंबर !
- बैंक खाता पासबुक !
- निवास प्रमाण पत्र !
Manrega job card ki kyc kaise karen 2025 | मनरेगा जॉब कार्ड के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको मनरेगा जॉब कार्ड की केवाईसी करने के लिए आपको अपने नजदीकी ग्राम पंचायत भवन या ब्लाक कार्यालय जाना होगा !
- इसके बाद में आपको वह के अधिकारी या ग्राम रोजगार सेवक से बात करनी होगी !
- उसके बाद में आधार कार्ड की जानकारी सिस्टम में वेरीफाई की जाएगी !
- इसके बाद आपके चेहरे की लाइव फोटो ली जाएगी इसमें आपका फेस प्रमाणीकरण करना होगा Face Authentication !
- चेहरे की फोटो को आपको दो बार स्कैन करना होगा इसके बाद आपको आगे की प्रक्रिया को पूरी करनी होगी !
- आपका e-KYC बन जाएगा। इसके बाद ज़रूर उसकी एक प्रिंट आउट निकाल लें या उसका रिकॉर्ड सुरक्षित रखें !
- अब जब आपका E-KYC पूरी हो जाने के बाद आपका जॉब कार्ड सक्रिय रहेगा इसके बाद मजदूरी रोजगार और अन्य लाभ बिना किसी रुकावट के मिलते रहेगे !
यह भी पढ़े : Maiya samman yojna 17th installment paisa milna shuru 2025 | Maiya Samman Yojana Ka Paisa Kab Milega