New Aadhaar App UIDAI | New Aadhaar App Launch

CSC New Update

comment No Comments

By Dheeraj Tiwari

New Aadhaar App UIDAI: आधार कार्ड होल्डर्स के लिए एक बड़ी खबर है! अब आपका अपने आधार कार्ड को संभालना और शेयर करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है! दरअसल UIDAI ने अपना एक नया आधार ऐप लॉन्च कर दिया है!

New Aadhaar App UIDAI

यूआईडीएआई ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की! इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल करने पर यूज़र्स का एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित होगा! आप इस एप्लीकेशन को Android या iOS दोनों प्लेटफार्म पर इस्तेमाल कर सकते हैं! यूआईडीएआई ने ऐसा ऐप पेश किया है जिससे आप बेहतर गोपनीयता और निर्णय के साथ अपने स्मार्टफोन में आधार को डिजिटल तरीके से रख सकते हैं!

नया आधार एप लॉन्च, जानें सभी फीचर्स

इसमें आपको ज्यादा सुरक्षा, आसान पहुंच और पूरी तरह कागज रहित सुविधा मिलेगी। अब आप क्यूआर कोड के जरिए आधार को सुरक्षित तरीके से साझा कर सकते हैं! और यह भी चुन सकते हैं कि कौन सी जानकारी शेयर करनी है! जैसे अगर सिर्फ नाम और फोटो चाहिए!

तो आप पता या जन्मतिथि जैसी संवेदनशील जानकारी को छुपा भी सकते हैं। इस ऐप का उद्देश्य लोगों को हर जगह आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी ले जाने की जरूरत को खत्म करना है! इस ऐप में आपको कई शानदार डाटा शेयरिंग और सिक्योरिटी फीचर्स भी मिल रहे हैं!

आधार कार्ड के नए ऐप के कुछ चुनिंदा फीचर्स

आज इस आर्टिकल के माध्यम से आपको आधार कार्ड के नए ऐप के कुछ चुनिंदा फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं! इस ऐप के आने के बाद आपको अपने आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी को रखने की कोई जरूरत नहीं होगी! यह ऐप आपके आधार कार्ड के डिजिटल वर्जन को फोन में स्टोर करके रखता है!

इसके अलावा यह क्यूआर कोड की मदद से तुरंत वेरिफिकेशन की सुविधा भी दे रहा है! इस ऐप में आपको फेस ऑथेंटिकेशन वेरिफिकेशन की सुविधा भी मिल रही है! ऐप में फेस आईडी टेक्नोलॉजी मिलती है! इसकी मदद से आप फेस को स्कैन करके आधार वेरिफिकेशन कर सकते हैं! इस कारण ओटीपी या बायोमेट्रिक डिवाइस की जरूरत आपको अब नहीं होगी!

इस ऐप की मदद से आधार कार्ड धारक यह खुद से तय कर सकेंगे! कि वह किस जानकारी को किस संस्था या व्यक्ति के साथ शेयर करना चाहते हैं! उदाहरण के तौर पर आप अपने नाम और फोटो किसी को शेयर करते हैं। लेकिन एड्रेस या दूसरी डिटेल्स को हाइड कर सकते हैं!

New Aadhaar App Download Kaise Kare

  • आप आधार ऐप को Google Play Store या एप स्टोर से अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं!
  • डाउनलोड करने के बाद जरूरी परमिशन देकर अपना आधार नंबर दर्ज करें!
  • इसके बाद ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से वेरीफाई करें!
  • इसके बाद आपको सिक्योरिटी पिन सेट करना है! इसे सेट करने के बाद आप ऐप का उपयोग आसानी से कर सकते हैं!
  • यूआईडीएआई पोर्टल के मुताबिक अभी सिर्फ एड्रेस अपडेट ऑनलाइन हो सकता है!
  • बाकी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, उम्र, मोबाइल नंबर, ईमेल, रिलेशनशिप स्टेटस या डाटा शेयरिंग, कंसेंट के लिए एनरोलमेंट सेंटर जाना जरूरी होगा!
  • ऑनलाइन अपडेट प्रक्रिया के बारे में यूआईडीएआई ने कहा कि आप मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट नहीं कर सकते हैं! इसके लिए आधार एनरोलमेंट सेंटर जाना होगा। आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकते हैं!
  • लेकिन बुकिंग के लिए अपना मौजूद मोबाइल नंबर ही देना होगा!

यह भी देखें: https://vlesociety.com/maiya-samman-yojana-16th-installment/

Leave a Comment