PM Awas Yojana 2026 पीएम आवास योजना पर बड़ा एक्शन

Sarkari Yojana

comment No Comments

By Dheeraj Tiwari

PM Awas Yojana 2026: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चिन्हित पात्रों ने सरकारी योजना का लाभ तो ले लिया! लेकिन ना तो आवास बनाया अगर बनाया तो उसको पूरा नहीं किया!

ऐसे में अब शहरी विकास निदेशालय ऐसे लोगों से सरकारी धन की रिकवरी करेगा! इसके लिए सभी नगर निकायों के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है!

PM Awas Yojana 2026

शासन ने चेतावनी दी है! कि समय से रिपोर्ट नहीं देने वाले निकायों के अधिकारियों पर गाज गिरेगी! हरिद्वार जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अलग-अलग प्रक्रिया को पूरा करने के बाद 8120 आवास को स्वीकृत किया गया था!

इसके बाद इन आवासों के निर्माण के लिए समय-समय पर किश्त जारी की गई! इसके चलते जिले में 3772 आवास पूरे हो गए और उनमें लोगों ने रहना भी शुरू कर दिया!

फर्जी लाभार्थी देंगे पैसा

इस संबंध में रिपोर्ट भी उच्च अधिकारी को भेज दिखाई! इस बीच शासन ने सभी आवासों के संबंध में जानकारी मांगी है! जिस पर हरिद्वार जिले के सभी नगर निकायों की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि 4348 आवास अभी तक पूरे ही नहीं हो सके! इन आवासों के लिए जारी की गई धनराशि का भी अभी तक पूर्ण उपयोग प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है!

पीएम आवास योजना पर बड़ा एक्शन

इतना ही नहीं किसी के यहां पर खिड़की दरवाजे नहीं लगे तो कहीं पर शौचालय आदि का निर्माण नहीं किया गया! इस पर सभी से रिपोर्ट मांगी गई है! जिस पर कुछ लोगों ने जल्द काम पूरा करने की बात कही है! तो काफी लोग ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक कोई काम ही नहीं किया!

ऐसे में निदेशालय लोगों को सूची से बाहर कर उनसे सरकारी धन की रिकवरी करने की तैयारी कर रहा है! इस संबंध में शहरी विकास विभाग के निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी ने बताया है! कि रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में कारवाई की जाएगी!

सभी निकायों के अधिकारियों को चेतावनी दी गई है! कि वह रिपोर्ट जल्द है। ऐसा करने वालों का वेतन भी रोका जाएगा! और उन पर सख्त से सख्त कारवाई होगी! यानी कि साफ है कि पीएम आवास योजना को लेकर अब सरकार सख्त हो चुकी है!

यह भी देखें: https://vlesociety.com/pm-kisan-samman-nidhi-installment-2026/

Leave a Comment