PM Awas yojana verification list 2025 | Pm awas yojana verification list 2025 pdf

CSC New Update, Sarkari Yojana

comment No Comments

By Pratiksha Yadav

PM Awas yojana verification list 2025 : दोस्तों जैसा की आप सभी को बता दें ! की पीएम आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवेदन करने वाले लोगो के लिए बड़ी ही खुश खबरी सामने आ चुकी है ! राज्य के जितने भी लाभार्थी है उन सभी के खातो में 23 दिसम्बर तक एक साथ सहायता प्रदान की जाएगी ! यह योजना उन गरीब परिवारों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है जो अपने जीवन में पहली बार पक्के घर का सपना देख रहे हैं ! योजना के प्रारंभ से लेकर अब तक लाखों परिवारों को इस योजना का लाभ मिल चुका है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है ! सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि कोई भी पात्र परिवार इस योजना से वंचित न रह जाए ! दिसंबर 2025 तक योजना देश भर में सफलतापूर्वक लागू हो रही है !

पीएम आवास योजना

भारत के गांवों में आज भी करोड़ों परिवार ऐसे हैं जो कच्चे मकानों या जीर्ण-शीर्ण झोपड़ियों में अपना जीवन गुजार रहे हैं ! इन्हीं परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी ! इसी उद्देश्य से अब समय समय पर सर्वे करवाया जाता है और उन परिवारों को इस योजना में शामिल किया जाता है ! जो लोग इसका लाभ पाने से छूटे है और जो अभी तक इसमें आवेदन किये है ! और उन्हें कोई भी लाभ नहीं मिला अब उन लोगो के लिए अवसर 2025 में प्रदान किया जायेगा ! इसी लिए अब सर्वे करने के बाद नयी सूची तैयार की जा रही है ताकि उन्हें ही इसका लाभ मिले जो वास्तविक में इसके लिए जरुरी है !

पीएम आवास योजना की धनराशि कैसे मिलेगी

इस योजना के तहत सभी चयनित परिवारों को कुल मिला कर 1 लाख 50 हजार की राशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी ! इसमें से एक लाख 20 हजार रुपये घर निर्माण के खर्च होने वाली सामग्री के लिए दी जाएगी जैसे ईट सीमेंट सरिया इत्यादि निर्माण सामग्री के लिए होगी और शेष बचे हुए पैसे मजदूरी के रूप में प्रदान की जाएगी जो मस्टर रोल के आधार पर जारी किये जाते है ! यह व्यवस्था पहले से निश्चित कर दी जाती है और सरकार ने स्पष्ट भी कर दिया गया है बनने वाले घर का एक निर्धारित मानक होना चाहिए ! घर में कम से कम दो कमरे होने चाहिए ! और निर्माण की गुणवत्ता मजबूत होनी चाहिए ! हर किस्त जारी करने से पूर्व सरकारी अधिकारी या इंजीनियर निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हैं ! दिसंबर 2025 तक यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ चल रही है !

किन लोगो को मिलेगी प्राथमिकता

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में सरकार ने प्राथमिकता को स्पष्ट रूप से तय कर दिया गया है !

  • अनुसूचित जाति SC
  • अनुसूचित जन जाति ST
  • महिलाये विशेष कर जो परिवार की मुखिया है !
  • जिनके पास कोई भी कमाने वाला नहीं है और आर्थिक रूप से कमजोर है !
  • जिनके पास कच्चा मकान है !

पीएम आवास योजना लिस्ट कैसे चेक करे 2025

  • सबसे पहले आपको राज्य की पीएम आवास योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा !
  • अब यहाँ पर जैसे ही आपको इसका लिंक मिल जायेगा आपको उस पर क्लिक कर देना है !
  • अब आपके सामने इसका होम पेज खुल कर आ जायेगा !
  • इसके बाद आपको पहले जब अपने अपना आवेदन किया होगा तो वह रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा !
  • यह करने के लिए आपको सबसे पहले होम पेज में Stackholders वाले टैब पर क्लिक करना है !
  • इसके बाद में आपको IAY/Pmayg Beneficiary वाले आप्शन पर क्लिक करना होगा !
  • अब आपको वही आवेदन नंबर फिल कर देना है और कैप्चा कोड भर देना है !
  • अब आपको सबमिट कर देना है इसके बाद आपके स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति दिख जाएगी !
  • अब यहाँ आप अपना नाम देख सकते है और भुगतान की स्थिति भी देख सकते है !

यह भी पढ़े : Bihar Jeevika Rojgar Mela 2025 | Jeevika rojgar mela bampar bharti 2025

Leave a Comment