PM Kisan Beneficiary List Kaise Check Kare 2025 : दोस्तों जैसा की आप सभी लोग जानते है की देश के छोटे और सीमान्त किसानो के लिए पीएम किसान योजना को शुरू किया था! यह एक बहुत ही अच्छी और महत्वपूर्ण पहल है जो उनकी आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलायी जा रही है! इस योजना के अंतर्गत योग्य किसानो को हर साल 6000 की राशि 3 समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातो में ट्रान्सफर की जाती है! इससे किसानो को खेती के खर्च बीज खाद आदि सभी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी! तो हम आपको इस आर्टिकल के अंतर्गत इसकी पूरी जानकारी देंगे की कैसे आपको इसका स्टेटस चेक करना है !
पीएम किसान सम्मान निधि योजना बेनेफिसिअरी लिस्ट
आपको बता दें की केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है! की कोई भी किसान आर्थिक तंगी के कारण अपनी खेती न बंद करे इस लिए सरकार इस योजना की शुरूवात की थी! और अब आने वाली क़िस्त के लिए इसकी लिस्ट जारी की है! इसमें उन्ही लोगो को पैसा भेजा जायेगा! जिनकी सभी जानकारी अच्छे से भरी हुयी है और उनके सभी दस्तावेज कम्पलीट है !
हर नई किस्त जारी करने से पहले PM Kisan Yojana Beneficiary List को अपडेट करती है! ताकि केवल पात्र किसानों को ही योजना का लाभ मिल सके! इस बार जारी हुई लिस्ट में उन्हीं किसानों के नाम शामिल हैं जिन्होंने अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी कर ली है और जिनके बैंक खातों में कोई त्रुटि नहीं है !
जिन लोगो का इस लिस्ट में नाम होगा उन्ही को इसक लाभ मिलेगा! उनके खातों में ₹2000 की राशि सीधे डीबीटी (DBT) माध्यम से भेजी जाएगी! यह सूची किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी के आधार पर उन्हें 21वीं किस्त का भुगतान किया जाएगा! अगर किसी किसान का नाम इस सूची में नहीं है, तो उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है! वे अपने दस्तावेज अपडेट कराकर अगली लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकते हैं !
PM Kisan Yojana Ke Liye Patrta 2025 Eligibilty पात्रता
- आवेदनकर्ता लाभ लेने वाला भारत का निवासी होना चाहिए !
- योजना का लाभ उन किसान परिवारों को मिलता है जिनके पास खेती योग्य भूमि है, चाहे उसका आकार कुछ भी हो!
- योजना के लिए एक निश्चित वार्षिक आय सीमा है, जिसे पूरा करना आवश्यक है !
- परिवार के सदस्य परिवार में पति, पत्नी और सभी नाबालिग बच्चे शामिल हैं !
- काश्तकार किसान, मौखिक पट्टेदार, और बटाईदार किसान भी पात्र हैं !
Pm Kisan Status Kaise Check Kare 2025
- सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना का स्टेटस देखने के लिए आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा !
- अब आपको यहाँ पर इसका होम पेज मिल जायेगा जिसमे आपको Farmer Corner के सेक्शन पर क्लिक कर ;लेना है !
- इसके बाद में आपको Beneficiary Status वाले आप्शन पर क्लिक कर लेना है !
- अब आपके सामने इसका एक न्यू पेज खुल कर आ जायेगा यहाँ पर जो आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर है उसे दर्ज करना होगा !
- इसके बाद में आपको कैप्चा कोड भरने के बाद में Get Data OTP पर क्लिक करना होगा !
- अब आपके सामने इसका पेज आ जायेगा नया जिसमे आपको सभी जानकारी देखने को मिल जाएगी !
- आपकी जितनी भी किस्ते आयी है वह सभी दिख जाएगी !
- अगर आपकी क़िस्त नहीं आयी है Pending या Rejected दिख रही तो आप अपने नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र से जाकर इसे सही करवा सकते है !
- इस प्रकार से आप इसका स्टेटस चेक कर सकते है बड़ी ही आसानी से !