Pm kisan Payment update 2025 |PM Kisan ki 21 kist kab Aayegi 2025

CSC New Update, Sarkari Yojana

comment No Comments

By Pratiksha Yadav

Pm kisan Payment update 2025: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं क़िस्त का इंतजार देश के लाखो किसानो को है जो की कुछ राज्यों में जरी भी कर दिया गया है, लेकिन अभी जिन राज्यों में इस योजना का पैसा नहीं जारी किया गया है उन्हें आने वाली क़िस्त का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है तो यह बड़ी ही अच्छी खबर है की पीएम किसान का पैसा बहुत ही जल्द आप सभी किसान के खातो में भेजा जाने वाला है !

पीएम किसान योजना की 2000 की 21 वीं क़िस्त कब की जाएगी वितरित

पिछली किस्तों की तरह ही आपको बता दें की पीएम किसान की 21 वीं क़िस्त सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशो से प्राप्त सत्यापित आंकड़ो के आधार पर प्रत्यक्ष लाभ डीबीटी मोड़ माध्यम से लाभार्थियों को वितरित की जाएगी, लेकिन ऐसा होने से पहले आपको यह सुनिश्चित करना होगा की आपका नाम लाभार्थी सूची में है, या नहीं अगर आपका नाम नहीं होगा लिस्ट में तो आपको इसका पैसा नही मिलेगा इस लिए आपको अपना स्टेटस और लिस्ट में नाम चेक कर लेना होगा !

अभी तक सरकार की तरफ से यह नहीं बताया गया है की पीएम किसान योजना की क़िस्त कब तक भेजी जाएगी यह क़िस्त साल में तीन बार भेजी जाती है जो चार महीने के अन्तराल में भेजी जाती है, और इसमें कभी कभी सरकार और भी समय ले लेती है जिससे किसान को इंतजार करना होता है,आपको बता दें की तो सरकार को नवंबर में ही 21वीं क‍िस्‍त जारी करनी होगी, ताक‍ि 4 महीने का गैप म‍िल सके !

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Ki Kist आने से पहले कर ले KYC 2025

अब बिना ई-केवाईसी और फार्मर आईडी के नहीं मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21 क़िस्त और इसी लिए अब एक तरह से किसानो को मौका मिल गया है की वे अपने अधूरे काम को तुरंत पूरा कर ले, और जिन किसानो ने अभी तक ई KYC नहीं की वह जल्द से जल्द अपना KYC पूरा कर ले और इसके लिए अलावा अभी तक अपने किसान पहचान पत्र को नहीं बनवाया है, तो यह भी काम पहले ही कर ले केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने पहले से ही स्पष्ट कर दिया है की बिना फार्मर आईडी के सरकार इस योजना का पैसा किसी को भी नहीं देगी तो अपने किसी नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र से जाकर अपना किसान कार्ड आवेदन करवा ले !

पीएम किसान योजना का क्यों नहीं आयेगा पैसा 2025

अगर आपका नयी सूची में नाम नहीं आ रहा है तो आपको चिंता करने की कोई भी आवश्यकता नहीं है आपको ये चीजे चेक कर लेनी है !

  • अपूर्ण KYC को पूर्ण करे : सभी किसानो को पीएम किसान की क़िस्त पाने के लिए केवाईसी का सत्यापन करवा लेना है अगर आपका ई KYC लंबित है या उसकी अवधि समाप्त हो गयी है तो आपका लिस्ट में नाम नहीं दिखेगा !
  • आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक हो : अगर आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है या हट गया है तो आपको अपने बैंक में जाकर आधार कार्ड को लिंक करवाना होगा !
  • व्यक्तिगत या भूमि विवरण में गलती : अगर आपके आवेदन के समय आपकी खतौनी या भूमि से जुडी कोई भी गलती हो जाती है या आधार में कोई भी गलती होती है तो भी आपका पैसा रुक सकता है !
  • गलत बैंक डिटेल्स या IFSC कोड : अगर आपका बैंक खता या उसका आईएफएससी कोड गलत हो जाता है तो आपको उसे भी सही करवा लेना है !

इस प्रकार से आप सभी को इन सभी गलतियों को जल्द से जल्द सही करवा लेना है ताकि आपको इसका लाभ मिल सके !

यह भी पढ़े ; https://vlesociety.com/csc-center-kaise-khole/

Leave a Comment