PM Kisan Rejected form update kaise kare 2025 : दोस्तों अगर आपका PM‑Kisan Samman Nidhi Yojana (PM-किसान) का फॉर्म “रिजेक्टेड” हुआ है और आप उसे अपडेट करना चाहते हैं! तो अब परेशान होने की ज़रूरत नहीं है अब सरकार ने 2025 में किसानों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से फॉर्म सुधारने (Update) की सुविधा दी है! कि PM Kisan Rejected Form Update कैसे करें, किन कारणों से फॉर्म रिजेक्ट होता है! और उसे दोबारा स्वीकृत कैसे करवाया जा सकता है! हम आपको इस पोस्ट में इसकी पूरी जानकारी देंगे ताकि आप भी अपना फॉर्म सही करवा ले और आने वाली किस्तों का लाभ मिल सके !
पीएम किसान योजना क्या है
पीएम-किसान एक सरकारी योजना है जो पूरे भारत में छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है ! इस पहल के तहत, पात्र किसानों को तीन समान किस्तों में सालाना ₹6,000 सीधे उनके बैंक खातों में मिलते हैं ! भारत सरकार द्वारा पूरी तरह से वित्तपोषित, पीएम-किसान किसानों की आजीविका को मजबूत करने और कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए समय पर वित्तीय सहायता सुनिश्चित करता है !
इस योजना की प्रति किस्त राशि ₹2000 है, जो साल में तीन बार चरणबद्ध तरीके से वितरित की जाती है! अभी देश के करोड़ों किसान इस योजना की 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ! जिसकी आधिकारिक रिलीज डेट किसानों के लिए महत्वपूर्ण है ! इसके पहले 20 किस्तें सफलतापूर्वक वितरित की जा चुकी हैं! और सरकार ने किसानों के लाभ को आगे भी जारी रखने का भरोसा दिया है !
PM Kisan Form Rejected Hone Ke कारण
- आधार कार्ड और आवेदन करते समय नाम या जन्मतिथि में गलती होने पर !
- बैंक खाता नंबर या फिर IFSC code में गलती होना !
- आधार से मोबाइल नंबर न लिंक हो !
- भूमि से सम्बंधित दस्तावेजो में गलती !
- पीएम किसान सम्मान निधि KYC न पूरी हो !
- किसान आईडी या फार्मर आईडी लंबित होने पर !
PM Kisan Rejected form update kaise kare 2025
- अगर आपका फॉर्म रिजेक्ट हो गया है तो उसे आपको सही करवाने के लिए कुछ इस प्रकार से कम करना होगा !
- सबसे पहले आपको पीएम किसान सम्मान निधि पोर्टल पर जाना होगा !
- अब यहाँ पर आपको इसका नया पेज जो मिलेगा ! वहां पर आपको Farmer Corner के सेक्शन में जाना होगा !
- अब यहाँ पर आपके “PM-KISAN आधार विवरण में त्रुटि आवेदन सूची” का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें !
- इसके बाद यहाँ पर आपको अस्वीकृत आवेदन मिल जायेगे इसमें आपके फॉर्म में जो भी गलती है उन्हें सही करने के लिए आपको अपने कृषि विभाग से संपर्क करना होगा !
- अन्यथा आप नजदीकी सीएससी सेंटर या यूआईडीएआई केंद्र पर जाकर अपना सही नाम दर्ज करवा सकते है !