PM kisan Yojana 21vi Kist Jari 2025 : दोस्तों जैसा की आप सभी को बता दें ! प्रधानमंत्री मोदी ने 18,000 करोड़ रुपये की 21वीं पीएम-किसान किस्त के साथ किसान कल्याण को बढ़ावा दिया ! 21वीं किस्त के साथ, अब तक कुल 11 करोड़ कृषक परिवारों को 3.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि वितरित की जा चुकी है ! देश भर के लाभार्थियों के खातों में 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता जमा होने पर किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ गई और उन्होंने किसान-केंद्रित कल्याण योजना के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया !
इस अवसर पर बोलते हुए, श्री मोदी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में कृषि क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुए हैं ! उन्होंने कहा कि देश प्राकृतिक खेती का वैश्विक केंद्र बन रहा है ! और इसकी जैव विविधता एक नया आकार ले रही है ! उन्होंने कहा कि कृषि निर्यात दोगुना हो गया है ! और सरकार ने कृषि पद्धतियों के आधुनिकीकरण के लिए कई कदम उठाए हैं !
उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की गई है ! उन्होंने कहा कि जैव-उर्वरकों पर जीएसटी में कमी से भी किसानों को काफी मदद मिली है !
पीएम किसान योजना का कैसे चेक करे पैसा | PM kisan Yojana 21vi Kist Jari 2025
- पीएम किसान योजना का पैसा चेक करने के लिए सबसे पहले ! आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा !
- अब यहाँ पर आपको इसका नया पोर्टल मिल जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा !
- अब यहाँ पर आपको Beneficiary List वाले आप्शन पर क्लिक करना होगा !
- इसके बाद आपको यहाँ पर अपना राज्य सेलेक्ट करेगे और उपजिला ! और अपने गाँव या ब्लाक को सेलेक्ट करेगे !
- इसके बाद आपके सामने इसकी लिस्ट खुल कर आ जाएगी ! जिसमे आप अपना नाम चेक कर सकते है !
इनमे से कुछ ऐसे किसान होगे जिनका नहीं आयेगा पैसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस कुछ ही मिनटों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करने वाले हैं ! हालांकि 31 लाख से ज्यादा किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में भेजी जाने वाली राशि को रोका जा सकता है ! दरअसल जांच में पाया गया है कि एक ही परिवार में पति और पत्नी दोनों योजना का लाभ ले रहे हैं ! इसके अलावा ऐसे भी मामले सामने आए हैं, जहां परिवार में वयस्क सदस्य के साथ नाबालिग सदस्य के खाते में भी पैसा जा रहा था ! इसके अलावा कई किसानों ने खेतों का मालिकाना हक 1 फरवरी, 2019 के बाद लिया है ! और पिछले मालिक का रिकॉर्ड अपडेट नहीं किया है इन लाभार्थियों की किस्त इस बार भी रुक सकती है !
यह भी पढ़े : UPPCL OTS Scheme 2025 : UPPCL OTS Registration Kya Hai 2025 | Ek must Samadhan Yojana OTS Shuru 2025