PM Kisan Yojana 23rd Kist सभी किसानों बनवाना होगा यह कार्ड तभी मिलेगी 23वीं किस्त

Sarkari Yojana

comment No Comments

By Dheeraj Tiwari

PM Kisan Yojana 23rd Kist: पीएम किसान सम्मान निधि योजना से करोड़ों की संख्या में पात्र किसान जुड़े हुए है! और इस बार इन किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार है! इस किस्त में अब तक जारी हो चुकी किस्तों की तरह ही ₹2000 मिलने हैं! ऐसे में अगर आप भी 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे है! तो आपके लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है!

PM Kisan Yojana 23rd Kist

योजना से जुड़े किसानों को फार्मर आईडी कार्ड बनवाना होगा! खासतौर पर 14 राज्यों के लोगों के लिए तो इसे अनिवार्य कर दिया गया है! चलिए जानते हैं कि यह फार्मर आईडी कार्ड क्या होता है!

और इसे कैसे बनवाया जा सकता है! किसान की जमीन से लेकर फसल, पशुपालन, खाद और आय जैसी जानकारियां इसमें होती हैं! इस कार्ड की मदद से फर्जी किसानों को पहचानने और उनके रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने में मदद मिलती है!

किन किसानों को फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य है

फार्मर आईडी कार्ड किसानों की डिजिटल पहचान होता है! फार्मर आईडी कार्ड किन राज्यों के किसानों को बनवाना अनिवार्य है? आइए बताते हैं! आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश के किसानों को यह बनवाना बेहद जरूरी है!

फार्मर आईडी कैसे बनवाएं

अब बात करते है! कि अगर आपने फार्मर आईडी कार्ड अभी तक नहीं बनवाया है, तो इसे कैसे बनवाया जा सकता है!

  • आपको पहले अपने राज्य की https://upfr.agristack.gov.in/ वेबसाइट पर जाना है!
  • फिर यहां पर क्रिएट न्यू यूजर पर क्लिक करें!
  • फिर आधार नंबर भरकर साथ ही केवाईसी भी पूरी करें!
  • अब शर्त और सहमति देकर फॉर्म सबमिट करें!
  • इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे भरें और वेरिफिकेशन पूरा करें!
  • फिर से मोबाइल नंबर भरें और आए हुए ओटीपी से वेरीफाई करें!
  • अब नया पासवर्ड बनाएं और सेव करें। जिसके बाद आपके पास यूजर आईडी और पासवर्ड आ जाएगा जिससे आपको लॉगिन करना है!
  • लॉगिन करने के बाद अपनी जानकारी भरें। जैसे कि फार्मर टाइप में ओनर चुने!
  • इसके बाद फैच लैंड डिटेल पर क्लिक करें!
  • अब अपना खसरा नंबर समेत जमीन की बाकी जानकारी भर दें!
  • अब अगर आपके पास एक से ज्यादा खेत है! तो भी उसकी जानकारी यहां आपको देनी होती है!
  • अब वेरिफिकेशन कर लें और फिर सोशल रजिस्ट्री टैब को खोलें!
  • यहां पर फैमिली आईडी और या फिर राशन कार्ड की जानकारी दे दें! फिर डिपार्टमेंट अप्रूवल में रेवेन्यू डिपार्टमेंट चुन लें!
  • इसके बाद आपको कंसेंट पर टिक मार्क कर अपने डिजिटल साइन करने हैं!
  • फिर सब कुछ सही रहने पर आपका फार्मर आईडी कार्ड बन जाता है!

कब आएगी पीएम किसान योजना 23वीं किस्त

पीएम किसान योजना की इस बार 23वीं किस्त जारी होनी है! और योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर आती है! इस हिसाब से 23वीं किस्त के 4 महीने का समय जून में पूरा हो रहा है! इसलिए माना जा रहा है! कि जुलाई में यह किस्त रिलीज़ हो सकती है! हालांकि अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है!

सिर्फ पात्र किसानों को मिलेगा योजना का लाभ

पीएम किसान योजना की किस्त सिर्फ उन लोगों को मिलती है! जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं! अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप किस्त के लाभ के लिए भी पात्र माने जाते हैं! हालांकि योजना के लिए कुछ काम भी करवाने अनिवार्य हैं! अगर आप योजना से जुड़े हैं तो आपको ईकेवाईसी करवाना बेहद जरूरी होता है! आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से ईकेवाईसी करवा सकते है! या फिर योजना की आधिकारिक वेबसाइट में भी जाकर आप इसको करवा सकते हैं!

यह भी देखें: https://vlesociety.com/bihar-mahila-rojgar-yojana-2-lakh-rupaye-kaise-milege

Leave a Comment