Post Office Scheme 2025: आज के समय में जब परिवार छोटे होते जा रहे हैं! और घर में कमाने वाला कोई एक ही सदस्य हो जिसकी कमाई पर पूरा परिवार निर्भर हो तो ऐसे में एक लाइफ इंश्योरेंस होना जरूरी हो जाता है!
Post Office Scheme 2025
लाइफ इंश्योरेंस ना केवल आपको और आपके परिवार को मुश्किल समय में वित्तीय सुरक्षा देता है! बल्कि इसकी वजह से आप टैक्स छूट का फायदा भी उठा सकते हैं! तो अगर आप एक ऐसा लाइफ इंश्योरेंस चाहते हैं जहां इंश्योरेंस के फायदों के साथ-साथ आपको टैक्स छूट का लाभ भी मिले!
तो चलिए हम आपको पोस्ट ऑफिस के एक ऐसे प्लान के बारे में बताते हैं! जिससे आप यह सब फायदे उठा सकते हैं! क्या है यह प्लान और क्या है इसके फायदे? इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है!
Postal Life Insurance
पोस्ट ऑफिस पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस की जो पोस्ट ऑफिस के द्वारा चलाई जाने वाली एक लाइफ इंश्योरेंस स्कीम है! यह स्कीम 141 सालों पुरानी है जिसे 1 फरवरी 1884 में शुरू किया गया था! लेकिन इतने सालों बाद भी यह पॉलिसी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय बनी हुई है! स्कीम के तहत कुल छह योजनाएं चलाई जाती है!
जिनमें से आज हम आपको एक योजना के बारे में बताने जा रहे हैं! इनमें से एक योजना है होल लाइफ इंश्योरेंस सुरक्षा! स्कीम के तहत पॉलिसी होल्डर को मिनिमम ₹20,000 और ₹50 लाख तक का समय शोर मिलता है! साथ में बोनस की सुविधा भी मिलती है। होल लाइफ इंश्योरेंस एक प्रकार की स्थाई जीवन बीमा पॉलिसी है! जो पॉलिसी होल्डर के पूरे जीवनकाल में कवरेज प्रदान करती है!
किन लोगों को मिलेगा इस योजना का लाभ
इस पॉलिसी को 18 वर्ष की उम्र के बाद खरीदा जा सकता है! हालांकि इसके लिए कोई अधिकतम उम्र सीमा तय नहीं की गई है! यानी यह आपको 55 से 65 वर्ष की आयु या उससे अधिक उम्र तक कवरेज प्रदान करती है!
लेकिन कम उम्र में इसे लेने का फायदा यही है! कि इसे कम उम्र में खरीदने पर इसका प्रीमियम कम होता है! और आपको जीवन भर के लिए लाइफ इंश्योरेंस का फायदा मिलता है! ऐसे में अगर पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है! तो यह पूरा सम एश्यर्ड उसके नॉमिनी या परिवार के सदस्य को मिलता है जो परिवार की आर्थिक मदद में अहम रोल निभाता है!
Postal Life Insurance के लाभ
इस पॉलिसी के अन्य बेनिफिट्स की बात की जाए तो अगर आप इस पॉलिसी को लगातार 4 सालों तक चलाते हैं! तो आपको इस पॉलिसी पर लोन लेने की भी सुविधा मिलती है! यानी आप इस पॉलिसी के अगेंस्ट में लोन भी ले सकते हैं! यानी यह पॉलिसी आपको हर तरह के वित्तीय संकट से बचाने का दमखम रखती है!
व इसके अन्य फायदों की बात की जाए तो आप इस पॉलिसी पर टैक्स छूट का लाभ भी उठा सकते हैं! प्रीमियम की राशि पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80 सी के तहत टैक्स छूट का फायदा मिलता है! वहीं इस पॉलिसी के तहत आपको प्रीमियम भुगतान के कई विकल्प भी मिलते हैं!
इस प्लान के प्रीमियम का भुगतान आप दूसरी पॉलिसीज की तरह ही मंथली, क्वार्टरली, हाफ ईयरली और एनुअली मोड में कर सकते हैं! आपको प्रीमियम भुगतान में पूरी फ्लैक्सिबिलिटी मिलती है! इसके अलावा इस पॉलिसी के तहत आपको पॉलिसी कन्वर्जन का फायदा भी मिलता है!
इस पॉलिसी को 59 साल की उम्र में एंडोरमेंट इंश्योरेंस पॉलिसी में भी कन्वर्ट करवा सकते हैं
आप चाह तो इस पॉलिसी को 59 साल की उम्र में एंडोरमेंट इंश्योरेंस पॉलिसी में भी कन्वर्ट करवा सकते हैं! लेकिन इसकी एक शर्त होती है कि कन्वर्जन की तारीख प्रीमियम पेमेंट की समाप्ति की तारीख या मैच्योरिटी की तारीख के एक साल के अंदर होनी चाहिए! यह ऑप्शन आपको बदलती जरूरतों के हिसाब से पॉलिसी को एडजस्ट करने का ऑप्शन देता है!
इसके अलावा आप चाहें तो इस पॉलिसी को देश के किसी भी हिस्से में ट्रांसफर कर सकते हैं! ऐसे में जिन लोगों की ट्रांसफरेबल जॉब होती है उनके लिए यह ऑप्शन बेस्ट है!
वहीं पॉलिसी सरेंडर से जुड़े नियमों की बात क!रें तो आप इस पॉलिसी को शुरू करने के 3 साल बाद सरेंडर कर सकते हैं! वहीं अगर आप इस पॉलिसी को 5 साल से पहले सरेंडर करते हैं तो आपको इस पर बोनस का फायदा नहीं मिलता!
यह भी देखें: https://vlesociety.com/bihar-mukhyamantri-mahila-rojgar-yojana-ka-paisa-kab-aayega/