PVC Voter card online order kaise kare 2026 : नया पीवीसी वोटर आईडी कैसे आर्डर करे

Sarkari Yojana

comment No Comments

By Pratiksha Yadav

PVC Voter card online order kaise kare 2026 : दोस्तों अगर आपके पास भी पुराना कागज वाला वोटर आईडी कार्ड है तो अब आपके लिए यह बहुत ही अच्छी खबर है अब भारत निर्वाचन आयोग ECI अब सभी नागरिको को हाई सिक्योरटी फीचर्स वाला प्लास्टिक का वोटर कार्ड अब मुफ्त में ही अपने घर पर ही मंगवा सकते है यह कार्ड आप कही भी ले जा सकते है यह कार्ड टिकाऊ भी है जब आपके पास यह कार्ड होगा तो आपको इसकी कॉपी नहीं रखनी होगी सीधे इसी कार्ड से आपका काम चल जायेगा हम, आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इसकी पूरी जानकारी देंगे की कैसे आर्डर करना है !

जैसा की आप सभी जानते है की भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में वोटर आईडी कार्ड यानि की मतदाता पहचान पत्र केवल वोट मतदान देने के लिए ही नहीं जरुरी है बल्कि यह नागरिकता का पहचान का एक सशक्त पहचान का दस्तावेज है चुनाव आयोग ने इसे अब स्मार्ट और टिकाऊ आकर्षक वोटर आईडी कार्ड जारी कर रहा है तो यदि आपका कार्ड पुराना ख़राब या कही खो गया है तो अब आप नया डिजिटल कार्ड आर्डर कर सकते है !

PVC Voter ID क्यों है जरुरी

  • यह कार्ड Plastic Voter card होता है, जो की एटीएम की तरह से दिखता है !
  • यह पुराने लेमिनेट पेपर कार्ड की तुलना बहुत ही अच्छा है और मजबूत टिकाऊ भी है !
  • इसमें आपको एक QR कोड मिलेगा जिसे स्कैन करने के बाद आपको डिटेल्स वेरीफाई हो जाएगी !
  • यह कार्ड होलोग्राम कार्ड की प्राथमिकता सुनिश्चित करने के लिए है !
  • इसमें आपको माइक्रो टेस्ट और घोस्ट इमेज जो की जालसाजी होने से रोकता है !

PVC वोटर आईडी कार्ड कैसे आर्डर करे

  • सबसे पहले आपको चुनाव आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा ! इसके बाद यहाँ पर आपको इसका लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करना होगा !
  • अब यहाँ पर अगर आप रजिस्ट्रेशन पहले से नहीं किये है तो आपको सबसे पहले अपनी कुछ डिटेल्स भरने के बाद में रजिस्ट्रेशन करना होगा !
  • इसके बाद में आपको अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करने के बाद लॉग इन करना होगा !
  • अब यहाँ पर आपको फॉर्म 8 भरना होगा ! यहाँ, पर Correction of entries in existing electoral roll या form 8 पर क्लिक करना होगा !
  • आपको पीवीसी कार्ड को आर्डर करने के लिए यह फॉर्म भरना होता !
  • अब यहाँ पर आपसे पूछेगा आवेदन के लिए तो आप self पर क्लिक करेगे !
  • अब यहाँ आपको EPIC Number स्क्रीन पर दिखाई देगा उसे सबमिट कर देना है !
  • अब आपसे इस फॉर्म नंबर 8 में पूछेगा की ‘Issue of Replacement EPIC without correction’ का विकल्प चुनना होगा। इसका मतलब है कि आप बिना किसी बदलाव के नया कार्ड चाहते हैं !
  • अब यहाँ पर कार्ड मंगवाने का कारण पूछेगा तो आपको उसमे से Destroyed or Mutilated आप्शन को सेलेक्ट करेगे !
  • अब आप अपने आधार नंबर को दर्ज करेगे और अपना स्थान सेलेक्ट करेगे इसके बाद में इसका Preview पर क्लिक करेगे अगर आपकी सभी जानकारी सही है तो आप सबमिट के बटन पर क्लिक करेगे और आपको इसकी Reference ID मिल जाएगी !
  • आप इस आईडी नंबर से अपना स्टेटस चेक कर सकते है ! इस प्रकार से आप अपना कार्ड आर्डर कर सकते है !

यह भी पढ़े : LPG Gas E-kyc online kaise kare 2026 : एलपीजी गैस केवाईसी कैसे करे

निष्कर्ष

चुनाव आयोग द्वारा प्रदान की जाने वाली PVC कार्ड की सुविधा मतदाताओं के लिए एक बेहतरीन सौगात है ! चाहे आपका कार्ड खो गया हो या पुराना हो गया हो, पोर्टल और ऐप के माध्यम से इसे मंगवाना अब बेहद आसान है ! यह कार्ड न केवल आपके बटुए (Wallet) में फिट बैठता है ! बल्कि वर्षों तक खराब नहीं होता ! हमें उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए मददगार साबित हुआ होगा और अब आप बिना किसी परेशानी के अपना नया वोटर आईडी कार्ड ऑर्डर कर पाएंगे !

Leave a Comment