Ration Card Update 2026 अब Bihar में 31 मार्च के बाद नहीं मिलेगा मुफ्त अनाज

Sarkari Yojana

comment No Comments

By Dheeraj Tiwari

Ration Card Update 2026: बिहार में राशन कार्ड धारकों के लिए एक अहम सूचना जारी की गई है! खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने साफ कर दिया है! कि जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपने राशन कार्ड की ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें जल्द से जल्द यह काम करना होगा!

Ration Card Update 2026

विभाग ने इसके लिए 31 मार्च की अंतिम तारीख तय की है! अगर इस तारीख तक ईकेवाईसी पूरी नहीं होती है तो मुफ्त राशन की सुविधा बंद की जा सकती है! सरकार का कहना है कि राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है! कई मामलों में यह सामने आया है कि राशन कार्ड में ऐसे लोगों के नाम भी बने हैं जो अब उस परिवार का हिस्सा नहीं है!

उदाहरण के तौर पर किसी सदस्य की मृत्यु हो जाने या शादी के बाद दूसरे घर चले जाने के बाद भी उनके नाम पर राशन उठाया जाता रहा है! इससे असली जरूरतमंदों तक योजना का पूरा लाभ नहीं पहुंच पाता। इसी समस्या को खत्म करने के लिए सरकार ने ईकेवाईसी को अनिवार्य कर दिया है! इस प्रक्रिया के तहत हर लाभार्थी का आधार के जरिए बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा! जिन सदस्यों का सत्यापन पूरा हो जाएगा केवल वही आगे भी सरकारी राशन योजना का लाभ ले पाएंगे!

1 अप्रैल 2026 से इन सदस्यों के राशन कार्ड से नाम हटाए जाएंगे

सरकारी निर्देश के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से उन सभी सदस्यों के नाम सूची से हटाए जा सकते हैं! जिनकी ईकेवाईसी अधूरी है! इसका मतलब यह है कि अगर किसी परिवार के पांच सदस्य हैं और उनमें से एक व्यक्ति ने भी ईकेवाईसी नहीं कराई है तो केवल उसी व्यक्ति के हिस्से का राशन बंद हो जाएगा! बाकी सदस्यों को उनका हिस्सा मिलता रहेगा!

बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि परिवार के हर सदस्य का आधार सत्यापन जरूरी है! चाहे वह बच्चा हो, युवा हो या बुजुर्ग। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि राशन का लाभ केवल वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंच रहा है!

राशन कार्ड ईकेवाईसी कैसे करें

ईकेवाईसी की प्रक्रिया काफी सरल रखी गई है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो! इसके लिए आपको किसी बड़े सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है! जिस उचित मूल्य की दुकान यानी पीडीएस सेंटर से आप हर महीने राशन लेते हैं, वहीं जाकर यह प्रक्रिया आप पूरी कर सकते हैं!

इसके लिए सबसे पहले अपने आधार कार्ड के साथ राशन की दुकान पर जाएं! वहां मौजूद राशन डीलर की ईपीओएस मशीन पर अपना अंगूठा या उंगली लगाकर बायोमेट्रिक सत्यापन करना होगा! जैसे ही आधार डाटा का मिलान हो जाएगा, आपकी ईकेवाईसी पूरी हो जाएगी! सरकार ने यह भी साफ किया है! कि यह सेवा पूरी तरह से मुफ्त है! यदि कोई राशन डीलर इस प्रक्रिया के लिए पैसे मांगता है! तो उसकी शिकायत भी आप करवा सकते हैं संबंधित विभाग से!

कैसे चेक करें कि राशन कार्ड केवाईसी हुआ कि नही

लाभार्थी चाहे तो घर बैठे भी यह जांच कर सकते हैं! उनकी ईकेवाईसी पूरी हुई है या नहीं! इसके लिए मोबाइल में Google Play Store से मेरा राशन ऐप डाउनलोड करना होगा! ऐप में राशन कार्ड नंबर दर्ज करने के बाद आधार सीडिंग या केवाईसी स्टेटस विकल्प पर जाकर स्थिति देखी जा सकती है!

अगर सदस्य के नाम के आगे यस लिखा दिखाई देता है! तो इसका मतलब है! कि उसकी ईकेवाईसी सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है! सरकार ने लोगों से अपील की है कि आखिरी समय तक का इंतजार ना करें! अक्सर अंतिम दिनों में तकनीकी दिक्कतें या सर्वर की समस्या सामने आ जाती है! और इसलिए बेहतर यही है कि समय रहते यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाए! क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही के कारण मुफ्त राशन की सुविधा से वंचित होना आपको पड़ सकता है!

यह भी देखें: -https://vlesociety.com/lpg-gas-cylinder-price/

Leave a Comment