Tatkal Ticket Booking Rules Change: रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं! अगर आप रेलवे काउंटर से तत्काल टिकट रिजर्वेशन कराते है! तो उसके लिए आपके पास एक चीज होनी जरूरी है! वरना टिकट नहीं मिलेगी!
Tatkal Ticket Booking Rules Change
इंडियन रेलवे ने हाल ही में टिकट बुकिंग सिस्टम से जुड़े कुछ बड़े बदलाव किए है! ताकि तत्काल टिकटिंग प्रक्रिया और ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित हो सके! रेलवे ने ऑफलाइन यानी रिजर्वेशन काउंटर से बुक किए जाने वाले तत्काल टिकटों के लिए एक नया ओटीपी बेस्ड वेरिफिकेशन सिस्टम लागू किया है!
पहले यह सिस्टम केवल ऑनलाइन टिकटिंग में देखा जाता था! लेकिन अब काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मोबाइल ओटीपी साझा करना होगा! यह कदम इसलिए उठाया गया है! ताकि बिचौलियों द्वारा होने वाली फर्जी बुकिंग और टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग को रोका जा सके!
तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर नया नियम जारी
दरअसल 17 नवंबर 2025 से रेलवे ने इस नई व्यवस्था का पायलट ट्रायल शुरू किया था! इसराइल को शुरू में 52 विशेष ट्रेनों में लागू किया गया था ताकि यह देखा जा सके! कि यह सिस्टम जमीनी स्तर पर कितना प्रभावी है!
पायलट चरण बेहद सफल रहने के बाद अब रेलवे इसे सभी ट्रेनों और सभी रिजर्वेशन काउंटरों पर लागू करने की तैयारी कर रहा है! यानी निकट भविष्य में देश भर के हर आरक्षण केंद्र पर तत्काल टिकट बुक कराते समय मोबाइल पर आए ओटीपी की पुष्टि जरूरी होगी!
Tatkal Ticket Booking New rules
इस नए नियम के तहत जो भी यात्री काउंटर पर जाकर तत्काल टिकट लेना चाहेगा! उसे टिकट बुकिंग फॉर्म में अपना सही मोबाइल नंबर भरना होगा! टिकट बुकिंग के दौरान रेलवे की सिस्टम उस नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड भेजेगी! काउंटर क्लर्क उसी ओटीपी को वेरीफाई करेगा! और तभी टिकट बुकिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी!
ओटीपी गलत होने पर या वेरीफाई ना होने पर टिकट जारी नहीं किया जाएगा! यह सिस्टम इस बात की गारंटी देता है! कि टिकट वही व्यक्ति बुक करा रहा है! जो वास्तव में यात्रा करना चाहता है ना कि कोई एजेंट या दलाल! एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है! कि इस व्यवस्था से टिकटों की हेराफेरी में काफी कमी आएगी! और तत्काल टिकटें उन यात्रियों तक पहुंच सकेंगी! जिन्हें सच में इसकी जरूरत होती है!
इसके साथ ही रेलवे और आईआरसीटीसी ने यह साफ किया है! कि ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग का तरीका पहले जैसा ही रहेगा! जो यात्री ऑनलाइन टिकट बुक करना चाहते हैं, वह आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से ऐसा कर सकते हैं!
Online Tatkal ticket booking Process
ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया कुछ इस तरह है।
- सबसे पहले IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in या मोबाइल ऐप में लॉगिन कर लें!
- ध्यान रखें कि एसी तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 10:00 बजे और नॉन एसी स्लीपर तत्काल टिकट सुबह 11:00 बजे से शुरू हो जाती है। इसलिए इन समयों से कुछ मिनट पहले ही लॉगिन कर लेना बेहतर होता है!
- इसके बाद यात्रा की तारीख प्रशांत स्टेशन और गंतव्य स्टेशन की जानकारी दर्ज करें!
- अब तत्काल कोटे का चयन करें। इसके बाद उपलब्ध ट्रेनों की सूची आपके सामने दिखाई देगी!
- अपनी पसंद की ट्रेन चुने और यात्री का नाम, उम्र और जेंडर दर्ज करें!
- IRCTC में उपलब्ध मास्टर लिस्ट फीचर भी इस समय बचाने में काफी बेहद मदद करता है! क्योंकि इसमें पहले से सेव किए गए यात्री विवरण को एक क्लिक में जोड़ा जा सकता है!
- ऑनलाइन बुकिंग के साथ रेलवे की यह नई ओटीपी प्रक्रिया यह सुनिश्चित करेगी! कि ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित रहें!
- इससे एक बड़ा फायदा यह होगा! कि तत्काल टिकट सिस्टम में पहले होने वाली फर्जी बुकिंग पर लगाम लगेगी! और यात्रियों को जेनुइन आधार पर टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी! तो रेलवे का यह बदलाव भारतीय यात्रियों के लिए एक राहत भरा कदम है!
यह भी देखें: https://vlesociety.com/jeevika-didi-ka-paisa-nahi-aaya-to-kya-karen/