UP bijli bill mafi yojana 2025 | Bijli Bill Registration Aaj Se Shuru 2025 | UPPCL OTS Scheme 2025 Shuru

CSC New Update, Sarkari Yojana

comment No Comments

By Pratiksha Yadav

UP bijli bill mafi yojana 2025 : दोस्तों जैसा की आप सभी को बता दें ! की प्रदेश में आज एक दिसंबर से प्रारंभ हो रही बिजली बिल राहत योजना का सीधा लाभ आम नागरिकों और छोटे बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा ! इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के घरेलू और छोटे व्यावसायिक उपभोक्ताओं को बिजली बिल के बोझ से राहत देना ! और उन्हें एक सरल,सम्मानजनक समाधान प्रदान करना है ! इस योजना का लाभ उपभोक्ता एक दिसंबर से 28 फरवरी तक उठा सकेंगे ! हम आपको यहाँ पर इस आर्टिकल के अंतर्गत बिजली बिल योजना के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है !

सरकार ने पहली बार शत-प्रतिशत ब्याज और सरचार्ज माफी के साथ मूलधन में भी 25 प्रतिशत की छूट का प्रविधान किया है ! इसमें दो किलोवाट तक छोटे घरेलू उपभोक्ता तथा एक किलोवाट तक के कनेक्शन वाले व्यावसायिक ग्राहकों को विशेष लाभ मिलेगा !

बिजली बिल योजना का लाभ कैसे मिलेगा

यह योजना तीन चरणों में चलेगी, जिसमें पहले चरण में अधिकतम लाभ उपलब्ध होगा योजना का लाभ पाने के लिए उपभोक्ताओं को पंजीकरण कराना होगा ! जो ऑनलाइन यूपीपीसीएल की वेबसाइट या नजदीकी बिजली कार्यालय व सुविधा केंद्रों पर किया जा सकता है ! पंजीकरण के समय निर्धारित शुल्क जमा करने पर उपभोक्ता के बकाया की गणना नई दरों पर की जाएगी, जिसमें ब्याज पूरी तरह माफ होगा ! इसके बाद उपभोक्ता को एकमुश्त भुगतान या आसान किस्तों में बिल चुकाने का विकल्प दिया जाएगा !

  • पहला चरण: 1 से 31 दिसंबर 2025 तक – मूलधन पर 25% छूट !
  • दूसरा चरण: 1 से 31 जनवरी 2026 तक – मूलधन पर 20% छूट !
  • तीसरा चरण: 1 से 28 फरवरी 2026 तक – मूलधन पर 15% छूट !

बिजली बिल के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स क्या लगेंगे

  • आधार कार्ड (ID प्रूफ) !
  • वोटर आईडी या राशन कार्ड (एड्रेस प्रूफ) !
  • लेटेस्ट बिजली बिल कॉपी !
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स (पासबुक फोटो) !
  • अगर किसान हैं तो खाता-खसरा नंबर !

Bijli Bill Mafi Yojana New Registration Kaise kare 2025

  1. सबसे पहले अपने राज्य की बिजली कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ !
  2. वहाँ “Bijli Bill Mafi Yojana 2025” लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें !
  3. अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP वेरिफाई करें !
  4. अब आवेदन फॉर्म खुलेगा – उसमें आधार नंबर, उपभोक्ता नंबर, पता आदि भरें !
  5. उसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें !
  6. अंत में फॉर्म को सबमिट करें और एक्नॉलेजमेंट रिसीव करें !

ऑफलाइन आवेदन के लिए नजदीकी बिजली विभाग कार्यालय या CSC सेंटर पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं इस योजना के माध्यम से सरकार चाहती है ! कि ऐसे परिवारों को फिर से बिजली सुविधा का लाभ मिले और बिना डर के नियमित बिल जमा करें ! इससे न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी बल्कि बिजली विभाग को भी समय पर भुगतान मिलने लगेगा !

यह भी पढ़े : Free Gas Connection Apply Online 2025 | PM Ujjwala Yojana Apply Online 2025 | pm ujjwala yojana online form kaise bhare

Leave a Comment