UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट विद्यार्थियों को बेसब्री से इसका इंतजार है! उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के रिजल्ट की डेट और टाइम की सूचना जारी कर दी! आज यानी 23 अप्रैल शाम 4:00 बजे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी होंगे! आधिकारिक नोटिस भी जारी हो चुका है!
UP Board Result 2026
बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा फल 2026 की घोषणा करेंगे! जिसके बाद स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in, upresult.nic.in, results.upmsp.edu.in से अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं!
यूपी बोर्ड के नियमों के मुताबिक किसी भी छात्र को परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में कम से कम 33% नंबर लाने जरूरी हैं! अगर कोई छात्र थोड़ा कम नंबर लाता है तो उसे बोर्ड की तरफ से कुछ मामलों में ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं!
अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाता है तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड की तरफ से कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाता है। इस परीक्षा में पास होकर छात्र अपना साल बचा सकते हैं।
आखिर पासिंग मार्क्स क्या हैं?
हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के मन में यह भी सवाल उठता है! कि आखिर पासिंग मार्क्स क्या हैं? प्रत्येक विषय में कितना अंक प्राप्त कर लें कि वह पास हो जाएं। इसी तरह से ग्रेस मार्क्स का भी नियम है!
यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में! उत्तीर्ण होने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रत्येक विषय में लिखित और व्यवहारिक! यानी प्रैक्टिकल परीक्षा में मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है! हाई स्कूल में कुल 100 अंकों में से 33% यानी 33 अंक लाना जरूरी है! इंटरमीडिएट में हर विषय में 33% अंक प्राप्त करना जरूरी है!
परीक्षार्थी परीक्षा में फेल हो गया तब क्या होगा
अगर कोई परीक्षार्थी परीक्षा में फेल हो गया है! तो इसके लिए यूपी बोर्ड ग्रेस मार्क्स देकर उसे पास करता है। अगर विद्यार्थी एक विषय में कुछ नंबरों से फेल हो रहा है या दो विषयों में कम अंकों लगभग 4 से 5% से फेल हो रहा है! तो बोर्ड ग्रेस मार्क्स देकर पास कर सकता है!
अगर विद्यार्थी एक विषय में 10% अंकों से पीछे है तो उसे विशेष नियम के तहत उत्तीर्ण किया जा सकता है यानी पास किया जा सकता है! ग्रेस मार्क्स पाने के लिए विद्यार्थी को परीक्षा में कम से कम एक अंक मिलना जरूरी होता है!
शून्य प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ग्रेस ना देने का नियम
शून्य प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ग्रेस ना देने का नियम है! अगर ग्रेस के बाद भी विद्यार्थी फेल रहता है फिर यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका देती है! साल 2025 के नतीजों के आधार पर देखा जाए तो यूपी बोर्ड में 10वीं का पास प्रतिशत 90.11% था। 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 93.87% रहा था!
इन सबके बीच यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर से आपको कैसे चेक करना है, चलिए जान लेते है! और अगर आपका इंटरनेट काम नहीं कर रहा है, तो आप अपने मोबाइल से यानी फोन से किस तरीके से अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं, वह भी आपको बताते हैं!
UP Board 10th & 12th Result Kaise Dekhe
सबसे पहले आप रिजल्ट रोल नंबर से कैसे चेक करें, जान लीजिए। यूपी बोर्ड क्लास 10th 12th रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को स्टेप्स फॉलो करने होंगे! जैसे-
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं!
- होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन में यूपी बोर्ड क्लास 10th रिजल्ट 2026 या यूपी बोर्ड क्लास 12th रिजल्ट 2026 का लिंक नजर आएगा!
- अब अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें! वहीं पर एक कैप्चा कोड दिखेगा!
- इसे भी संबंधित बॉक्स में भरकर सबमिट करें!
- आपकी स्क्रीन पर यूपी बोर्ड रिजल्ट आ जाएगा!
- आप इसका पीडीएफ डाउनलोड कर सकते है! या प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं!
UP Board Result SMS के माध्यम से कैसे चेक करें
अगर इंटरनेट स्लो हो जाए! या यूपी बोर्ड की वेबसाइट ना खुले! तो छात्र मोबाइल से भी आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं! इसके लिए सबसे आसान तरीका एसएमएस सेवा है! कक्षा 10वीं के छात्र अपने रोल नंबर के साथ यूपी 10 लिखकर 56263 पर भेजें!
जबकि कक्षा 12वीं के छात्र यूपी1 लिखकर उसी नंबर पर मैसेज करें! यानी 56263 पर और कुछ ही देर में आपका रिजल्ट मोबाइल पर आ जाएगा! इसके अलावा छात्र Digilocker या उमंग ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं! जहां मोबाइल नंबर से लॉगिन करके अपना डिजिटल मार्कशीट और रिजल्ट आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं!
यह भी देखें: https://vlesociety.com/pm-kisan-23th-installment-date-2026-