UP Electricity Bill Rate: उत्तर प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर को प्रिपेड प्रणाली में बदलने की प्रक्रिया कई उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन रही है! कहीं बिना सूचना के कनेक्शन काटे जा रहे है! तो कहीं भुगतान के 36 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है!
UP Electricity Bill Rate
तकनीकी खामियों और सूचना के अभाव में हजारों लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो रहे हैं! राजधानी लखनऊ में 3 लाख मीटर प्रिपेयर किए जा चुके हैं! हरदोई, बाराबंकी और लखीमपुर के उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना सूचना के मीटर प्रिपेड कर दिए गए! जिससे अचानक से बिजली गुल हो गए! अमेठी, सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर में भी यही समस्या है! जब तक यूपीपीसीएल के खाते में पैसा नहीं दिखता तब तक घंटों बिजली नहीं आती!
यूपी में बिजली मीटर पर फैसला
ऑनलाइन भुगतान के बावजूद सर्वर की देरी की वजह से अयोध्या के उपभोक्ता भी बिजली कटने से परेशान है! विभाग का तर्क है कि उपभोक्ताओं को पंजीकृत मोबाइल और ऐप पर नजर रखनी होगी क्योंकि नेगेटिव बैलेंस होते ही सिस्टम खुद ही आपूर्ति बंद कर देगा! स्थानीय हेल्पलाइन और मीटर सेक्शन उपभोक्ताओं को राहत देने के यह विफल साबित हो रहा है!
ऐसी ही शिकायत पर अलीगढ़ में चीफ इंजीनियर पंकज अग्रवाल को 25 मार्च को निलंबित किया जा चुका है! गोरखपुर में ऑटो रिकनेक्ट में समस्या आ रही है! गोरखपुर में 2 लाख 20 हजार उपभोक्ता का मीटर प्रिपेड पर संचालित किया जा रहा है!
बिजली मीटर पर यूपी में लोगों को जोरदार झटका
ज्यादातर उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन पर नेगेटिव बैलेंस होने और बिजली कटने के पहले चेतावनी का संदेश नहीं आ रहा! बिल जमा होते ही ऑटो रिकनेक्ट होने की व्यवस्था गोरखपुर में घने इलाके में फेल हो रही है! यहां नेटवर्क की कमी की वजह से अभियंताओं को अभी भी भुगतान की रसीद देकर स्मार्ट मीटर लगवाने वाली कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को मेल भेजना पड़ रहा है! वाराणसी में टोल फ्री नंबर 1912 नहीं कनेक्ट होने की शिकायत लगभग 8.5 लाख उपभोक्ताओं वाले वाराणसी में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है!
वहीं अचानक बैलेंस ज़ीरो दिखाकर किसी पूर्व सूचना के बिना आपूर्ति बंद की जा रही है! प्रीपेड सिस्टम में बार-बार तकनीकी खराबी और रिचार्ज अपडेट ना होने की शिकायतें सामने आ रही है! छोटे बकायदारों का ₹500 के बकाए पर भी कनेक्शन काट दिया जा रहा है! बिजली विभाग का टोल फ्री नंबर एक 1912 यहां मुश्किल से लगता है! मनाही के बाद भी पुराना रामनगर के वार्ड निवासी शमीम अख्तर की बिजली देर रात काट दी गई! जिसकी वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है!
यह भी देखें: https://vlesociety.com/pm-jan-aushadhi-kendra-kaise-khole-2026-