UP Free Scooty Yojana 2026: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 10वां बजट पेश किया था! इस दौरान आपको याद होगा कि बजट पेश करने के दौरान ही जो वित्त मंत्री है! सुरेश खन्ना उन्होंने कहा था कि छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी फ्री में!
UP Free Scooty Yojana 2026
योगी सरकार ने इस बजट में मेधावी छात्राओं को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत ₹400 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया! मेधावी छात्राओं को स्कूटी मिलने से उन्हें कॉलेज और यूनिवर्सिटी में आने जाने की सुविधा मिलेगी! लेकिन यह स्कूटी मिलेगी कैसे? चलिए आपको जानते हैं यह स्कूटी किसको दी जाएगी, कैसे दी जाएगी और स्कूटी लेने के लिए छात्राओं को क्या करना होगा?
फ्री स्कूटी मिलेगी कैसे?
सबसे पहले समझिए यह स्कूटी मिलेगी कैसे? यह योजना जिसका नाम है रानी लक्ष्मीबाई योजना। यह योजना मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की उन मेधावी छात्राओं के लिए है जिन्होंने ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया है! यानी जिनके नंबर बहुत अच्छे आए हैं! योजना का मकसद उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही लड़कियों को आवागमन में सुविधा प्रदान करना है! उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है!
योजना का लाभ लेने हेतु निर्धारित पात्रता
इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रा का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है! और वह किसी सरकारी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में नामांकित यानी उसका एडमिशन होना चाहिए! कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं! सरकार स्कूटी की पूरी कीमत वहन करती है! या फिर एक निश्चित राशि सब्सिडी के रूप में सीधे बैंक खाते में दे सकती है!
स्कूटी वितरण पूरी तरह से मेरिट लिस्ट पर होगा। 12वीं के अंक और कॉलेज के प्रदर्शन को प्राथमिकता दी जाती है! मुख्य रूप से सरकारी विश्वविद्यालयों की छात्राओं को इसका लाभ मिलता है! लेकिन अब सरकार निजी संस्थानों की होनहार बेटियों को भी इसमें शामिल करने पर विचार कर रही है!
किन छात्राओं को मिलेगी फ्री स्कूटी
तो सबसे पहली बात कि इस स्कूटी के लिए जो योगी सरकार दे रही है! उसको उसके लिए आपको क्या करना है? तो समझ लीजिए। मूल निवासी आपका होना जरूरी है! छात्रा का उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना जरूरी है!
और छात्रा ने 12वीं कक्षा में कम से कम 75% से 85% अलग-अलग कैटेगरीज के मुताबिक अंक प्राप्त किए हो! छात्रा किसी सरकारी कॉलेज या यूनिवर्सिटी और अब कुछ निजी संस्थानों में भी एडमिशन उसका हुआ होना चाहिए! परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए! एक परिवार की केवल एक ही बेटी इस योजना का लाभ ले सकती है!
तो स्कूटी के लिए आवेदन कैसे करना है?
आवेदन के लिए छात्राओं को अपना आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, मार्कशीट, आयु प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक की जरूरत होती है! योजना का लाभ लेने के लिए छात्राओं को उच्च शिक्षा विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाना है! ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा!
योजना की जो बहुत इंपॉर्टेंट बात है, वह समझ लीजिए! योजना का नाम है रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना। किसको मिलेगा? केवल मेधावी छात्राओं को मिलेगा! यानी मेरिटोरियस स्टूडेंट्स को मिलेगा! स्नातक यानी ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन वाली जो छात्राएं हैं उनको मिलेगा! कुल बजट इस जो पूरी योजना का रखा गया है वो है ₹400 करोड़। लाभ का प्रकार होगा मुफ्त स्कूटी या फिर स्कूटी के लिए नकद सब्सिडी! अब आपको इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज हैं!
देने होंगे यह जरूरी दस्तावेज
अगर आप पात्र हैं तो इन दस्तावेजों को पहले से तैयार रखिएगा! जैसे आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मार्कशीट 10वीं या 12वीं की अंक तालिका, कॉलेज आईडी, प्रवेश पर्ची, पासपोर्ट, साइज फोटो और बैंक पासबुक की कॉपी, रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया भी समझ लीजिए। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरीके से डिजिटल होगी!
फ्री स्कूटी योजना लाभ हेतु आवेदन कैसे करें
सभी छात्राएं इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं! जैसे आपको क्या करना है? उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है! अपनी व्यक्तिगत जानकारी और मोबाइल नंबर के साथ साइन अप करना है! रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना शैक्षणिक विवरण और आय की जानकारी भरनी है!
और आपको सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी है! जो भी अब तक आपको बताया गया! फॉर्म जमा करने के बाद कॉलेज स्तर पर आपकी मेरिट और जानकारी की जांच होगी! आपका अगर चयन हो जाता है! तो आपके जिले के नोडल सेंटर से आपको स्कूटी वितरण की सूचना भी दे दी जाएगी!
यह भी देखें: https://vlesociety.com/new-adhaar-card-update/