UP Voter List Update 10 अप्रैल को आएगी नई मतदाता सूची

Sarkari Yojana

comment No Comments

By Dheeraj Tiwari

UP Voter List Update: यूपी में अंतिम मतदाता सूची से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आई है! इस बार प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 13 करोड़ से ज्यादा होने की उम्मीद है! 10 अप्रैल को यह फाइनल लिस्ट आ जाएगी!

UP Voter List Update

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं! पंचायत चुनाव को लेकर भी सरगर्मी तेज है। उससे पहले अब एसआईआर का काम भी अपने अंतिम दौर में जा पहुंचा है!

सूबे की पूर्ण मतदाता सूची भी अब जारी होने वाली है! जिसे लेकर तारीख भी सामने आ गई है। 10 अप्रैल 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी! उम्मीद है कि इस बार प्रदेश में वोटर्स की संख्या 13 करोड़ 25 लाख तक पहुंच सकती है!

फाइनल वोटर लिस्ट में कितने नए नाम

एसआईआर के दौरान 3 करोड़ 26 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे! इन सब की आपत्तियों पर सुनवाई अब पूरी हो चुकी है! प्रदेश की मौजूदा लिस्ट में 12 करोड़ 55 लाख मतदाता दर्ज हैं!

इनमें से करीब 1 करोड़ 4000 ऐसे मामले थे जिनका 2003 की सूची से मिलान नहीं हो पाया था। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने ऐसे लोगों से दस्तावेज मंगवाए और सुनवाई की!

10 अप्रैल को आएगी नई मतदाता सूची

उत्तर प्रदेश में इस बार मतदाताओं की संख्या 13 करोड़ 25 लाख होने का अनुमान जताया जा रहा है! एसआईआर के दौरान जिन 3 करोड़ 26 लाख लोगों को नोटिस जारी किया गया था! उनकी सुनवाई अब पूरी हो चुकी है! लोगों के घरों के पास कैंप लगाकर एसआईआर की सुनवाई के दौरान दस्तावेज इकट्ठा किए गए थे!

ताजा अपडेट के मुताबिक अब 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची अपडेट कर दी जाएगी! सुनवाई के दौरान जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों के दस्तावेज जुटाए जिससे ज्यादा से ज्यादा मामलों का समाधान किया जा सका!

दावे आपत्तियों के तहत करीब 86,69,000 लोगों ने नाम जोड़ने के लिए फॉर्म छह भरा! जबकि 3,18,000 लोगों ने नाम हटाने के लिए फॉर्म सात जमा किया! अब बस कुछ दिन और फिर सूबे के मतदाताओं की नई सूची आएगी! निर्वाचन आयोग का कहना है! कि इस प्रक्रिया के बाद सूची और अधिक सटीक और पारदर्शी होगी!

यह भी देखें: https://vlesociety.com/bihar-pension-ekyc-last-date/

Leave a Comment