Voter id card kaise download karen mobile se 2025 | How To Download Voter ID Card Online | Voter ID Card Kaise Download Karen 

CSC New Update, Sarkari Yojana

comment No Comments

By Pratiksha Yadav

Voter id card kaise download karen mobile se 2025 : आप सभी को बता दें! की भारत निर्वाचन आयोग ने अब मतदाताओ को अपना डिजिटल आईडी कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान की है! और यह अब पूरी तरह से मुफ्त में ही इसे आप अपने मोबाइल से डाउनलोड कर सकते है! और सुविधा उन सभी लोगो के लिए है! जिन्होंने अभी हाल ही में ऑनलाइन अप्लाई किया है! जिनके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक है! तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस बतायेगे !

वोटर आईडी कार्ड क्या है

मतदाता पहचान पत्र भारत के चुनाव आयोग द्वारा जारी किया जाने वाला  एक फोटो पहचान पत्र है!  इसका मुख्य कार्य मतदाताओं के लिए पहचान पत्र के रूप में कार्य करना  कार्यकुशलता बढ़ाना और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष लोकतांत्रिक चुनाव के दौरान धोखाधड़ी को रोकना है! मतदाता पहचान पत्र को EPIC (इलेक्टर्स फोटो आइडेंटिटी कार्ड), चुनाव कार्ड या मतदाता पहचान पत्र भी कहा जाता है !

सरकार ने जनवरी 2021 में ई-ईपीआईसी (e-EPIC) लॉन्च किया था!  ई-ईपीआईसी, मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) का इलेक्ट्रॉनिक संस्करण है! व्यक्ति ई-ईपीआईसी कार्ड या मतदाता पहचान पत्र का पीडीएफ संस्करण ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं! जिसे बाद में डिजीलॉकर पर अपलोड किया जा सकता है! या हार्ड कॉपी के रूप में उपयोग करने के लिए लैमिनेट किया जा सकता है!

वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड के लिए डाक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड !
  • मोबाइल नंबर !
  • ईमेल आईडी !
  • पासपोर्ट साइज फोटो !
  • 10th मार्कशीट !

Mobile se voter id card kaise download kare

कई बार होता है कि अचानक हमें किसी जरूरी काम के लिए अपने पहचान पत्र की जरूरत पड़ जाती है! लेकिन अक्सर लोग इस तरह के डॉक्यूमेंट खो जाने के डर से घरों में रखना पसंद करते हैं! हालांकि ऐसी स्थिति में कई तरीके हैं जिनकी मदद से आप तुरंत फोन पर अपने पहचान पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं! यह तरीके आपके काम उस स्थिति में भी आ सकते हैं! जब किसी वजह से आपका पहचान पत्र खो गया हो! चलिए देरी न करते हुए जल्दी से उन तरीकों को समझते हैं! जिनकी मदद से आप अपने फोन पर पहचान पत्र डाउनलोड कर सकते है !

वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड प्रोसेस

  • वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा !
  • यहाँ पर आपको E-Epic Download के नाम से एक आप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है !
  • इसके बाद में आपको यहाँ पर आपको अपना यूजर नाम और पासवर्ड डालना होगा !
  • अगर आपका अकाउंट पहले से नहीं बना है तो आपको पहले अकाउंट बना लेना है !
  • इसके बाद में आपको पोर्टल में लॉग इन कर लेना है इसके बाद में यहाँ पर EPIC Number या फिर फॉर्म Reference Number सेलेक्ट करने के बाद भरना है !
  • जब आप यहाँ पर सर्च करेगे तो यहाँ पर पहचान पत्र से जुडी जानकारी आपके सामने आ जाएगी !
  • अब यहाँ पर आपकी सभी जानकारी अगर सही है तो वही से आपको OTP भी वेरीफाई कर लेना है !
  • अब आप ओटीपी वेरीफाई कर लेंगे उसके बाद कैप्चा कोड भर लेंगे और सबमिट कर देंगे !
  • इसके बाद आपके सामने वोटर आईडी कार्ड का पीडीऍफ़ आ जायेगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते है !
  • इस प्रकार से आप वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड कर सकते है !

अगर आपके पास EPIC नंबर नहीं है, तो आपको पहचान पत्र डाउनलोड करने के लिए Voter Helpline ऐप को डाउनलोड कर लेना है! क्योंकि वहां आप खुद से जुड़ी अन्य डिटेल्स की मदद से भी पहचान पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं! इसके अलावा पहचान पत्र की ई-कॉपी डाउनलोड करने के लिए आपका फोन नंबर पहचान पत्र के साथ लिंक जरूर होना चाहिए! इसके बिना आप ओटीपी को वेरिफाई नहीं कर पाएंगे! और फिर आपके पहचान पत्र की ई-कॉपी डाउनलोड भी नहीं हो सकेगी!

यह भी पढ़े : PM Kisan Yojana Big Update 2025 | PM kisan Yojana New Rule 2025 | Pm Kisan Yojana November 2025 new update | Pm Kisan yojana Ka Kisko Nahi Milega Labh

Leave a Comment